कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन

कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी समाचार चैनलों के प्राइम टाइम डिबेट का प्रमुख चेहरा थे. उन्हें अक्सर टीवी डिबेट में देखा जाता था, जहां वो कांग्रेस पार्टी का रुख़ पुरज़ोर तरीके से रखते थे.

/
राजीव त्यागी. (फोटो साभार: ट्विटर/कांग्रेस)

कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी समाचार चैनलों के प्राइम टाइम डिबेट का प्रमुख चेहरा थे. उन्हें अक्सर टीवी डिबेट में देखा जाता था, जहां वो कांग्रेस पार्टी का रुख़ पुरज़ोर तरीके से रखते थे.

राजीव त्यागी. (फोटो साभार: ट्विटर/कांग्रेस)
राजीव त्यागी. (फोटो साभार: ट्विटर/कांग्रेस)

नई दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी का बुधवार को अचानक हृदय की गति रुकने (कार्डियक अरेस्ट) से निधन हो गया. वह समाचार चैनलों के प्राइम टाइम डिबेट का प्रमुख चेहरा थे.

उन्हें अक्सर टीवी डिबेट में देखा जाता था, जहां वो अपनी पार्टी का रुख पुरजोर तरीके से रखते थे. कई टीवी डिबेट में परिचर्चा के दौरान भाजपा नेता संबित पात्रा के साथ उनकी तीखी नोंक-झोंक भी हो जाती थी.

शाम को वह आज तक समाचार चैनल की एक परिचर्चा में शामिल शामिल हुए थे. उन्होंने शाम लगभग पौने चार बजे ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी. उन्होंने कहा था, ‘आज शाम 5:00 बजे आज तक पर रहूंगा. धन्यवाद.’

उसके बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी. उन्हें गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

उनके निधन पर कांग्रेस पार्टी ने शोक जताते हुए कहा है, ‘राजीव त्यागी के अचानक निधन से हमें गहरा दुख पहुंचा है. एक निष्ठावान कांग्रेसी और एक सच्चे देशभक्त. दुख के इस समय में हमारे विचार और प्रार्थनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं.’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उनके निधन पर शोक जताया है. एक ट्वीट में उन्होंने कहा है, ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता श्री राजीव त्यागी जी की असामयिक मृत्यु मेरे लिए एक व्यक्तिगत दुख है. हम सबके लिए अपूर्णीय क्षति है.’

उन्होंने कहा, ‘राजीव जी विचारधारा समर्पित योद्धा थे. समस्त यूपी कांग्रेस की ओर से परिजनों को हृदय से संवेदना. ईश्वर उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति दें.’

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने ट्वीट कर कहा, ‘विश्वास नहीं हो रहा है कांग्रेस के प्रवक्ता मेरे मित्र श्री राजीव त्यागी हमारे साथ नहीं हैं. आज 5 बजे हम दोनो ने साथ में आज तक पर डिबेट भी किया था.’

उन्होंने कहा, ‘जीवन बहुत ही अनिश्चित है… अभी भी शब्द नहीं मिल रहें. हे गोविंद! राजीव जी को अपने श्री चरणों में स्थान देना.’

https://arch.bru.ac.th/wp-includes/js/pkv-games/ https://arch.bru.ac.th/wp-includes/js/bandarqq/ https://arch.bru.ac.th/wp-includes/js/dominoqq/ https://ojs.iai-darussalam.ac.id/platinum/slot-depo-5k/ https://ojs.iai-darussalam.ac.id/platinum/slot-depo-10k/ https://ikpmkalsel.org/js/pkv-games/ http://ekip.mubakab.go.id/esakip/assets/ http://ekip.mubakab.go.id/esakip/assets/scatter-hitam/ https://speechify.com/wp-content/plugins/fix/scatter-hitam.html https://www.midweek.com/wp-content/plugins/fix/ https://www.midweek.com/wp-content/plugins/fix/bandarqq.html https://www.midweek.com/wp-content/plugins/fix/dominoqq.html https://betterbasketball.com/wp-content/plugins/fix/ https://betterbasketball.com/wp-content/plugins/fix/bandarqq.html https://betterbasketball.com/wp-content/plugins/fix/dominoqq.html https://naefinancialhealth.org/wp-content/plugins/fix/ https://naefinancialhealth.org/wp-content/plugins/fix/bandarqq.html https://onestopservice.rtaf.mi.th/web/rtaf/ https://www.rsudprambanan.com/rembulan/pkv-games/ depo 20 bonus 20 depo 10 bonus 10 poker qq pkv games bandarqq pkv games pkv games pkv games pkv games dominoqq bandarqq pkv games dominoqq bandarqq pkv games dominoqq bandarqq pkv games bandarqq dominoqq