इसरो के पूर्व प्रमुख और सबरीमाला मंदिर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष भाजपा में शामिल

शनिवार को केरल पहुंचे भाजपा अध्यक्ष की मौजूदगी में इसरो के पूर्व प्रमुख जी. माधवन नायर और सबरीमाला का प्रबंधन देखने वाले त्रावणकोर देवासम बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष जी. रमन नायर समेत पांच लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की.

इसरो के पूर्व प्रमुख जी. माधवन नायर. (फोटो: रॉयटर्स)

शनिवार को केरल पहुंचे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में इसरो के पूर्व प्रमुख जी. माधवन नायर और सबरीमाला का प्रबंधन देखने वाले त्रावणकोर देवासम बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष जी. रमन नायर समेत पांच लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की.

इसरो के पूर्व प्रमुख जी. माधवन नायर. (फोटो: रॉयटर्स)
इसरो के पूर्व प्रमुख जी. माधवन नायर. (फोटो: रॉयटर्स)

तिरुवनंतपुरम: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व प्रमुख जी. माधवन नायर भाजपा में शामिल हो गए हैं. शुक्रवार को केरल गए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में जी. माधवन नायर समेत पांच लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की.

माधवन अंतरिक्ष आयोग का अध्यक्ष रहने के अलावा इसरो के सचिव पद पर भी कार्यरत रहे चुके हैं. वर्ष 1998 में उन्हें पद्म भूषण और 2009 में पद्म विभूषण से नवाज़ा जा चुका है.

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले पांच लोगों में सबरीमाला मंदिर का प्रबंधन देखने वाले त्रावणकोर देवासम बोर्ड (टीडीबी) के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व कांग्रेस नेता जी. रमन नायर भी शामिल हैं.

जी. रमन नायर को हाल ही में कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया था. पतनमथिट्टा में हुए भाजपा के एक कार्यक्रम में शामिल होने की वजह से उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया था.

इसके अलावा केरल राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य जे. प्रमिला देवी, जदएस के पूर्व ज़िला उपाध्यक्ष कराकुलम दिवाकरण और मलांकरा चर्च के थॉमस जॉन ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की.

pkv games bandarqq dominoqq pkv games parlay judi bola bandarqq pkv games slot77 poker qq dominoqq slot depo 5k slot depo 10k bonus new member judi bola euro ayahqq bandarqq poker qq pkv games poker qq dominoqq bandarqq bandarqq dominoqq pkv games poker qq slot77 sakong pkv games bandarqq gaple dominoqq slot77 slot depo 5k pkv games bandarqq dominoqq depo 25 bonus 25