इतने बड़े देश में अगर एक-दो बलात्कार हो जाएं तो इसे बतंगड़ बनाना ठीक नहीं: केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि ऐसी घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण होती हैं, पर इन्हें कभी रोका नहीं जा सकता है.

कठुआ गैंगरेप मामले में पाकिस्तान का हाथ: भाजपा सांसद

मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और सांसद नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा है कि लड़की से बलात्कार पर जय श्रीराम के नारे लगाने का काम पाकिस्तानी एजेंटों ने हमारे बीच मतभेद पैदा करने के लिए किया होगा.

पढ़ाई छोड़ने वालों में दलित और मुस्लिम बच्चों की संख्या सबसे ज़्यादा: सरकार

मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री ने बताया कि प्राथमिक शिक्षा में अनुसूचित जाति के बच्चों की औसत ड्रॉप आउट दर 4.46, अनुसूचित जनजाति की 6.93 और मुस्लिम समुदाय की 6.54 फीसदी है.

दलित की ज़मीन हथियाने के मामले में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर केस

अदालत के आदेश पर भारतीय दंड संहिता और एससी/एसटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत केंद्रीय मंत्री और 32 अन्य के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया गया.

आज जो भाजपा है वह अटल और आडवाणी की भाजपा नहीं है: यशवंत सिन्हा

वरिष्ठ भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने आरोप लगाया कि विपक्ष में रहते हुए भाजपा ने जिन मुद्दों का विरोध किया था, सरकार में आने के बाद उन मुद्दों को स्वीकार कर रही है.

पूर्ण बहुमत भूल जाइए, भाजपा को सरकार बनाने भर की सीटें भी नहीं मिलेंगी: भाजपा सांसद

भाजपा सांसद संजय काकड़े ने गुजरात में अपनी पार्टी के लिए निराशाजनक प्रदर्शन का अनुमान लगाया, बोले- कांग्रेस बहुमत के करीब पहुंचेगी.

भाजपा सांसद ने आईएएस को धमकाया- कार्यकर्ताओं से सही व्यवहार न हुआ तो आपका जीना मुश्किल कर दूंगी

भाजपा सांसद ने आईएएस अधिकारी को धमकाया, बाद में बोलीं- हम पढे़ लिखे लोग हैं और हमें पता है कि किस तरह की भाषा बोलनी है.

भाजपा ने सार्वजनिक विमर्श की गरिमा को गिराया है: कांग्रेस

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री को बताया सीरियल एब्यूजर, कहा- प्रधानमंत्री अपशब्दों का प्रयोग करते हैं और उनके मंत्री ताली बजाते हैं. भाजपा बोली, मोदी विपक्षी हमलों के पीड़ित.

गुजरात में विकास सच में पागल हो गया: पी. चिदंबरम

गुजरात चुनाव राउंड अप: चुनाव आयोग ने इलेक्ट्रॉनिक विज्ञापन में ‘पप्पू’ शब्द के इस्तेमाल पर लगाई रोक. यशवंत सिन्हा ने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा तुगलक ने भी की थी नोटबंदी.

पैराडाइज़ पेपर्स: कुछ नये कॉरपोरेट्स के नामों का ख़ुलासा, जांच का आदेश

ज़ी समूह और नेटवर्क 18 के भी नाम जुड़े. कांग्रेस ने जयंत सिन्हा व आरके सिन्हा से मांगा इस्तीफा, सरकार पर लगाया कालेधन पर कुछ नहीं करने का आरोप.

पैराडाइज़ पेपर्स: 714 ताकतवर भारतीयों के गुप्त निवेश का खुलासा

इन दस्तावेजों में मोदी सरकार में मंत्री जयंत सिन्हा, भाजपा सांसद आरके सिन्हा, अशोक गहलोत, अमिताभ बच्चन, विजय माल्या समेत कई लोगों व कंपनियों के नाम हैं.

भाजपा को ‘वन मैन शो’ और ‘दो सैनिकों की सेना’ नहीं होना चाहिए: शत्रुघ्न सिन्‍हा

सिन्हा ने कहा, हम इससे इनकार नहीं कर सकते कि नोटबंदी से लोगों की नौकरी गई और जैसा वादा किया गया था उस हिसाब से कालाधन नहीं निकल सका.

गुजरात विधानसभा चुनाव भाजपा के लिए चुनाव नहीं, चुनौती है: शत्रुघ्न सिन्हा

गुजरात चुनाव राउंडअप: कांग्रेस नेता मनीष तिवारी की किताब पर चर्चा में शत्रुघ्न सिन्हा बोले, सरकार को देश चलाने में मनमोहन सिंह जैसे ज्ञानी लोगों से सुझाव मांगने चाहिए.