जन गण मन की बात, एपिसोड 113: पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या और रोहिंग्या मुसलमान

जन गण मन की बात की 113वीं कड़ी में विनोद दुआ बेंगलुरु में पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या और भारत के रोहिंग्या शरणार्थियों को वापस भेजने के मामले पर चर्चा कर रहे हैं.

क्या रोहिंग्या मुसलमानों को देश से बाहर निकालने की योजना बना रही है सरकार?

म्यांमार के 40,000 से ज़्यादा रोहिंग्या मुसलमान अवैध रूप से भारत में रह रहे हैं. देश में इनकी सबसे ज़्यादा संख्या कश्मीर में हैं. यहां 10,000 से ज्यादा रोहिंग्या मुसलमान रह रहे हैं.