बंगाल, कर्नाटक में भाजपा नेताओं का पार्टी में भ्रष्टाचार का आरोप; राष्ट्रीय सचिव बर्ख़ास्त

पश्चिम बंगाल में गीता पाठ समारोह के वीआईपी पास से पैसे उगाहने की बात कहने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय सचिव अनुपम हाजरा को उनके पद से हटा दिया गया, वहीं कर्नाटक में पार्टी के विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने कहा है कि भाजपा सरकार के दौरान कोरोना वायरस प्रबंधन में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ था.

कर्नाटक: भाजपा विधायक ने येदियुरप्पा सरकार के 40 हज़ार करोड़ के घोटाले के खुलासे की धमकी दी

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद से असंतुष्ट भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने कहा है कि भाजपा सरकार के दौरान कोरोना वायरस प्रबंधन में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ था.

खुले में गोवध की वजह से आई केरल में बाढ़: भाजपा विधायक

कर्नाटक के विजयपुरा से भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने कहा, ‘केरल में लोगों ने खुले में गोवध किया. क्या हुआ? एक साल के भीतर इस तरह (बाढ़) की स्थिति उत्पन्न हो गई. जो भी हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाएगा, उसे इसी तरह का परिणाम भुगतना पड़ेगा.’

मैं अगर गृह मंत्री होता तो बुद्धिजीवियों को गोली मारने का आदेश दे देता: भाजपा विधायक

कर्नाटक से भाजपा विधायक बासनगौड़ा पाटिल यतनाल ने करगिल विजय दिवस कार्यक्रम में कहा कि भारत को बुद्धिजीवियों से खतरा है. वे इसी मुल्क रहते हैं और भारतीय सेना के ख़िलाफ़ नारेबाजी करते है.