2013 से 2022 के बीच ठंड के कारण हर साल औसतन 800 से अधिक लोगों की मौत हुई: रिपोर्ट

एक रिपोर्ट के अनुसार, 2013 से 2022 के दशक के बीच ठंड के कारण हर साल औसतन 810 लोगों की मौत हुई है. इस दौरान साल 2015 में ठंड से सबसे अधिक 1,149 लोगों की मौत हुई और 2021 में सबसे कम 618 मौतें दर्ज की गईं. साल 2022 में ठंड से सबसे अधिक उत्तर प्रदेश में 192 लोगों की मौत ​की सूचना है.

दिल्ली समेत उत्तर भारत में भीषण ठंड जारी, 119 सालों में सोमवार राजधानी का सबसे ठंडा दिन रहा

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सोमवार की सुबह से दो डिग्री अधिक है. सोमवार को अधिकतम तापमान 9.4 और न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

दिल्ली में शनिवार को मौसम का सबसे ठंडा दिन, सुबह न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस

इस साल दिसंबर में दिल्ली का औसत अधिकतम तापमान बृहस्पतिवार तक 19.85 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार इससे पहले दिसंबर में औसत अधिकतम तापमान केवल 1919, 1929, 1961 और 1997 में 20 डिग्री सेल्सियस से कम रहा था. साल 1901 के बाद दूसरा सबसे सर्द दिसंबर रहने की संभावना.