बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में सीबीआई ने भाजपा नेता और चार अन्य के ख़िलाफ़ केस दर्ज़ किया

बैंक ऑफ इंडिया ने आरोप लगाया है कि भाजपा नेता मोहित कंबोज ने कथित तौर पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया, उसके अधिकारियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी और जालसाज़ी की. भारतीय जनता युवा मोर्चा की मुंबई इकाई के महासचिव कंबोज साल 2014 में दिंडोशी विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार थे.