Logo

सुझाव

  • हमारे बारे में
  • भारत
  • विचार
  • राजनीति
  • दुनिया
  • कला-साहित्य
  • वीडियो
  • विज्ञान
  • सपोर्ट द वायर
  • हमारे बारे में
  • भारत
  • विचार
  • राजनीति
  • दुनिया
  • कला-साहित्य
  • वीडियो
  • विज्ञान
  • सपोर्ट द वायर

Logo

वॉट्सऐप ने अप्रैल में 16 लाख भारतीय उपयोगकर्ताओं के एकाउंट को प्रतिबंधित किया

फेसबुक के स्वामित्व वाले मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप द्वारा अप्रैल 2022 के लिए दी गई मासिक रिपोर्ट में कहा गया है कि हम विशेष रूप से रोकथाम पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, क्योंकि हमारा मानना ​​है कि हानिकारक गतिविधियों के बाद क़दम उठाने से बेहतर है कि उन्हें होने ही न दिया जाए.

द वायर स्टाफ
03/06/2022
भारत
(प्रतीकात्मक फोटो: रॉयटर्स)
Share this
  • Facebook
  • Messenger
  • Twitter
  • Pinterest
  • Linkedin
  • Whatsapp
  • Reddit
  • Email

फेसबुक के स्वामित्व वाले मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप द्वारा अप्रैल 2022 के लिए दी गई मासिक रिपोर्ट में कहा गया है कि हम विशेष रूप से रोकथाम पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, क्योंकि हमारा मानना ​​है कि हानिकारक गतिविधियों के बाद क़दम उठाने से बेहतर है कि उन्हें होने ही न दिया जाए.

(प्रतीकात्मक फोटो: रॉयटर्स)

नई दिल्ली: मोबाइल के जरिये संदेश आदान-प्रदान करने के मंच वॉट्सऐप ने अप्रैल में भारतीय उपयोगकर्ताओं के 16 लाख से अधिक खातों (एकाउंट) को प्रतिबंधित कर दिया. इस कदम का मकसद ऐप पर नुकसानदायक गतिविधियों पर रोक लगाना था.

फेसबुक के स्वामित्व वाले मैसेजिंग ऐप (वॉट्सऐप) द्वारा अप्रैल 2022 के लिए दी गई मासिक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने उपयोगकर्ता की शिकायतों के आधार पर 122 खातों पर प्रतिबंध लगा दिया, जबकि ऐप पर हानिकारक गतिविधि को रोकने के लिए 16.66 लाख खातों पर रोक लगा दी.

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘हम विशेष रूप से रोकथाम पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, क्योंकि हमारा मानना ​​है कि हानिकारक गतिविधियों के बाद कदम उठाने से बेहतर है कि उन्हें होने ही न दिया जाए.’

वॉट्सऐप की नीति के अनुसार ऐप उस स्थिति में खातों को बंद करता है, जब उसे लगता है कि उपयोगकर्ता की गतिविधियां सही नहीं है.

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘हमारा लक्ष्य जल्द से जल्द अपमानजनक खातों की पहचान करना और उन्हें रोकना है, यही कारण है कि इन खातों की मैन्युअल रूप से पहचान करना यथार्थवादी नहीं है. इसके बजाय हमारे पास उन्नत मशीन लर्निंग सिस्टम हैं, जो 24 घंटे या एक दिन, सप्ताह में 7 दिन खातों पर प्रतिबंध लगाने के लिए कार्रवाई करते हैं.’

कंपनी ने कहा कि वह कई मामलों में खाते पर प्रतिबंध लगाती है, जिसमें जब कोई खाता नकारात्मक प्रतिक्रिया दर्शाता है, जैसे कि जब अन्य उपयोगकर्ता संबंधित खाते को लेकर रिपोर्ट करते हैं या खाते को ब्लॉक करते हैं.

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ऐप के सिस्टम खाते का मूल्यांकन करते हैं और नकारात्मक प्रतिक्रिया की रिपोर्ट के बाद उचित कार्रवाई करते हैं।

इंस्टेंट मोबाइल मैसेजिंग फर्म ‘अत्यधिक प्रेरित दुर्व्यवहारियों’ का पता लगाने और उन्हें मंच से प्रतिबंधित करने के लिए मशीन लर्निंग और अन्य विश्लेषणात्मक उपकरणों का भी उपयोग करती है.

(समाचार एजेंसी भाषा से इनपुट के साथ)

Share this
  • Facebook
  • Messenger
  • Twitter
  • Pinterest
  • Linkedin
  • Whatsapp
  • Reddit
  • Email

संपर्क करें

अगर आप कोई सूचना, लेख, ऑडियो-वीडियो या सुझाव हम तक पहुंचाना चाहते हैं तो इस ईमेल आईडी पर भेजें: hindi@thewire.in

twitterlogofblogo
हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें.

अन्य ख़बरें

14/08/2026

कश्मीर में ‘डर का माहौल’: सार्वजनिक कार्यक्रमों से पहले लोगों को थाने बुलाए जाने पर नेताओं ने जताई चिंता

13/08/2026

इतिहास को केवल प्रमाण पर आधारित होना चाहिए: इरफान हबीब

13/08/2026

एनसीईआरटी में आधे से अधिक स्वीकृत पद ख़ाली, सीबीएसई में 44% पद रिक्त: संसदीय समिति

13/08/2026

जस्टिस यशवंत वर्मा कैश मामला: जांच समिति ने जज को दोषी पाया, महीनों पहले दे चुके हैं इस्तीफ़ा

Footer Logo

© 2024 - ALL RIGHTS RESERVED.

thewireurdulogo

  • हमारे बारे में
  • भारत
  • विचार
  • राजनीति
  • दुनिया
  • कला-साहित्य
  • वीडियो
  • विज्ञान
  • सपोर्ट द वायर