नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मंगलवार (17 मार्च) को गंगा नदी के बीच नाव पर ‘इफ्तार’ करने और बिरयानी खाकर हड्डियां नदी में फेंकने के आरोप में 14 मुस्लिम युवकों को गिरफ्तार किया गया है.
एफआईआर भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष (वाराणसी) रजत जायसवाल की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई थी, जिन्होंने गिरफ़्तार किए गए लोगों पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया था.
एपआईआर दर्ज करवाने वाले भाजयुमो पदाधिकारी का कहना है:
मुस्लिम युवकों द्वारा जिस तरह से गंगा जी में मांस का सेवन किया गया है… यह हम सभी सनातन धर्म के अनुयायियों को बर्दाश्त नहीं है. हम इसका सख्त विरोध करते हैं.
Statement of Rajat Jaisawal, Bhartiya Janata Yuva morcha president in Varanasi who got an FIR registered against 14 Muslim men over Boat iftar on the Ganges. https://t.co/1Z6KnUgu59 pic.twitter.com/rrRtaHHY1E
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) March 17, 2026
यह घटना सोमवार (16 मार्च) की है. पुलिस उपायुक्त को दी गई शिकायत में लिखा है, ‘इस कृत्य के माध्यम से मुस्लिम समुदाय के यह नौजवान जानबूझकर जेहादी मानसिकता को बढ़ाया दे रहे हैं. आपसे अनुरोध है कि इनके इस व्यभिचारी और जानबूझकर हिंदू भावनाओं को आहत करने के लिए किए गए कृत्य पर उपयुक्त धाराओ में मुकदमा दर्ज कर कठोर दंडात्मक कार्रवाई करते हुए सभी की अविलंब गिरफ्तारी सुनिश्चित करें.’
शिकायतकर्ता ने पुलिस को उक्त वीडियो भी उपलब्ध करवाई है. साथ ही उस नाविक के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है, जिसने अपनी नाव ‘इफ्तार’ पार्टी के लिए इस्तेमाल करने दी.
An FIR has been registered against 14 Muslim men who, in a video, were seen hosting an Iftar on a boat on the Ganges in Varanasi. pic.twitter.com/Y9HQ97eoOm
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) March 17, 2026
इस शिकायत के कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने युवकों को गिरफ्तार कर लिया. एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘हम मामले की जांच कर रहे हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित कर रहे हैं.’
