चंडीगढ़ के आर्ट कॉलेज ऑडिटोरियम में एल्सव्हेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित 'मैं तुम हूं, तुम मैं हो' नाम से हुए कहानी पाठ में चेमेगोइयां समूह से जुड़े सदस्य सिर्फ़ कहानियां नहीं सुना रहे थे. यह इतिहास को इंसानियत की भाषा में पढ़ना था. यह याद दिलाना था कि हम सब हिंसक हो सकते हैं. पर हम सब मानवीय भी हो सकते हैं. चुनाव हमेशा हमारे हाथ में रहता है.
इन दिनों पंजाब की पुलिस स्वतंत्र पत्रकारों को परेशान कर रही है. उनसे तमाम क़िस्म की निजी जानकारी मांग रही है. इससे पत्रकारों में आक्रोश है. उनके मुताबिक़, यह पत्रकारों को डराने का प्रयास है.
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने साल 2017 में ही घोषणा कर दी थी कि उनका सूबा खुले में शौच से मुक्त हो चुका है.