पासपोर्ट नागरिकता प्रमाणपत्र है या नहीं: विवाद के बाद विदेश मंत्रालय का अपनी पूर्व टिप्पणी से किनारा

विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा बीते महीने कहा गया था कि भारतीय पासपोर्ट को नागरिकता साबित करने वाले दस्तावेज़ के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए. अब विदेश मंत्रालय ने अपने पूर्व रुख़ से इतर मंगलवार को इस बयान से किनारा करते हुए कहा कि पासपोर्ट एक ऐसा दस्तावेज़ है, जो भारतीय नागरिकों के देश से बाहर जाने को नियंत्रित करता है.

ग्राहम स्टेंस हत्या: ओडिशा सरकार की समिति ने दोषी दारा सिंह की रिहाई की सिफ़ारिश की

वर्ष 1999 में दारा सिंह ने एक भीड़ का नेतृत्व करते हुए उस गाड़ी में आग लगा दी थी, जिसमें कुष्ठ रोगियों के लिए आश्रय चलाने वाले ग्राहम स्टेंस और उनके दो बेटे सो रहे थे. तीनों की मौत हो गई थी. इसके अलावा दारा सिंह एक मुस्लिम व्यापारी और एक अन्य ईसाई मिशनरी की हत्या का भी दोषी है. अब ओडिशा राज्य सज़ा समीक्षा बोर्ड ने सिंह को ‘अच्छे आचरण’ के आधार पर जेल से रिहा करने की सिफ़ारिश

मणिपुर: कुकी संगठनों ने ताज़ा हिंसा रोकने के लिए पड़ोसी मिज़ोरम के चर्च नेताओं से मदद मांगी

कुकी ज़ोनल काउंसिल ने कहा कि संवाद के लिए यूनाइटेड नगा काउंसिल से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली. इसलिए कुकी-ज़ो चर्च का एक प्रतिनिधिमंडल आइजोल जा रहा है, जहां वह चर्च अधिकारियों से बातचीत करेगा. जो मणिपुर और नगालैंड के नगा चर्च नेताओं को बातचीत के लिए मनाएगा.

‘प्रेस कॉन्फ्रेंस’ न करने के सवाल से प्रधानमंत्री मोदी का पीछा कब छूटेगा

ऑस्ट्रेलिया के स्काई न्यूज़ ने मेलबर्न के स्टेडियम में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ की मौजूदगी में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वहां के भारतीय प्रवासियों से मुलाकात वाले कार्यक्रम की आलोचना की है.' वहीं, न्यूज़ीलैंड में मोदी के प्रेस कॉन्फ्रेंस न करने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में एक भारतीय अधिकारी ने कहा कि 'मोदी 'बिचौलियों' के ज़रिये बात करने के बजाय जनता से सीधे बात करना पसंद करते हैं.

संयुक्त राष्ट्र के दूतों ने एसआईआर में बड़े पैमाने पर मतदाता सूची से नाम हटाए जाने पर जताई चिंता

संयुक्त राष्ट्र के तीन विशेष दूतों ने भारत सरकार को पत्र लिखकर कहा कि वे एसआईआर प्रक्रिया के तरीके को लेकर चिंतित हैं, विशेषकर मतदाता सूचियों से लाखों नाम हटाए जाने की ख़बरों को लेकर. इससे बड़ी संख्या में मुसलमान, बंगाली मूल के लोग और दूसरे अल्पसंख्यक प्रभावित हो सकते हैं, जिन्हें अपडेटेड वोटर लिस्ट से ग़लत तरीके से बाहर किया जा सकता है, क्योंकि उन्हें ऐतिहासिक रूप से, और अब भी विदेशी और अवैध प्रवासी माना जाता रहा है.

मानवाधिकार आयोग से दिल्लीवासियों की अपील: अत्यधिक गर्मी को मानवाधिकार का मुद्दा घोषित किया जाए

दिल्ली के नागरिकों और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को 'हीट रजिस्ट्रियां' सौंपकर अत्यधिक गर्मी को मानवाधिकार का मुद्दा घोषित करने की मांग की है. ज्ञापन में कहा गया है कि भीषण गर्मी स्वास्थ्य, आजीविका और गरिमा पर असर डाल रही है.

होर्मुज़ से गुज़र रहे टैंकरों पर ईरानी हमले में एक भारतीय नाविक की मौत, छह घायल

होर्मुज़ जलडमरूमध्य में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दो टैंकरों पर ईरानी क्रूज़ मिसाइल हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. घायलों में छह भारतीय और दो यूक्रेनी नागरिक शामिल हैं. इस घटना के बाद भारत ने ईरान के डिप्टी चीफ ऑफ मिशन सहित उच्चस्तरीय ईरानी राजनयिकों को विदेश मंत्रालय में तलब किया है.

दिल्ली दंगे: ज़िला अदालत ने पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को अंकित शर्मा की हत्या का दोषी ठहराया

वर्ष 2020 के दिल्ली दंगों के दौरान इंटेलिजेंस ब्यूरो के एक कर्मचारी अंकित शर्मा की भीड़ द्वारा हत्या कर दी गई थी. दिल्ली की अदालत ने पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को हत्या, दंगा करने, मारपीट, आपराधिक बल प्रयोग और समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने जैसे आरोपों में दोषी ठहराया है. अदालत ने हुसैन को आपराधिक साज़िश और दंगे के लिए उकसाने के आरोपों से बरी कर किया है.

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, यूपी सरकार और ट्रस्ट को जारी किया नोटिस, एसआईटी से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

अयोध्या राम मंदिर को मिले चढ़ावे की कथित चोरी और गबन के आरोपों की सीबीआई जांच की मांग वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया है. अदालत ने एसआईटी को अब तक की जांच पर स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है.

निर्वाचन आयोग ने चुनावी नियमों में ज़रूरी संशोधन किए बिना ही फॉर्म-6 में नया प्रावधान जोड़ा 

देश के कई राज्यों में चल रही एसआईआर प्रक्रिया के बीच चुनाव आयोग द्वारा किए नए प्रावधान के तहत अब नए आवेदकों को बताना होगा कि क्या वे या उनके माता-पिता वोटर लिस्ट के पिछले एसआईआर में शामिल थे या नहीं. हालांकि, जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 और मतदाता पंजीकरण नियम, 1960 के तहत फॉर्म-6 एक वैधानिक फॉर्म है और इसमें किसी भी प्रकार का संशोधन करने का अधिकार आयोग को नहीं बल्कि केंद्र सरकार को है, जो क़ानून मंत्रालय की अधिसूचना

महाराष्ट्र एसआईआर: सेक्स वर्कर्स संस्था ने सीईओ को लिखा- दस्तावेज़ के चलते मतदाता सूची से बाहर न करें

नेशनल नेटवर्क ऑफ सेक्स वर्कर्स ने महाराष्ट्र के मुख्य चुनाव अधिकारी को लिखे पत्र में कहा है कि सेक्स वर्कर्स के लिए एसआईआर प्रक्रिया के तहत दस्तावेज़ीकरण की ज़रूरतों को पूरा करना मुश्किल है. ऐसे में यह सुनिश्चित किया जाए कि महिला सेक्स वर्कर और उनके बच्चे दस्तावेज़ व सत्यापन की ज़रूरतों के चलते मतदाता सूची से बाहर न हो जाएं.

अमेरिकी अदालत ने अडानी से पूछा- क्या आपराधिक मुक़दमा वापस लेने पर कोई समझौता हुआ था?

अमेरिका की एक संघीय अदालत ने भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी से हलफ़नामा दाखिल कर यह स्पष्ट करने को कहा है कि क्या उन्हें उनके ख़िलाफ़ आपराधिक मुक़दमा वापस लेने के संबंध में किसी समझौते या आश्वासन की जानकारी है. अदालत ने न्याय विभाग की दलीलों के बाद संभावित गुप्त समझौते पर सवाल उठाए हैं.

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: नृपेंद्र मिश्र बोले- यह शर्मनाक है, हम अपमानित और ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने चढ़ावा राशि के कथित ग़बन को 'शर्मनाक' बताया है. उन्होंने कहा कि इस घटना से मंदिर से जुड़े लोग अपमानित और ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं. मिश्र ने भरोसा जताया कि भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए प्रबंधन व्यवस्था को और मज़बूत किया जाएगा.

गुजरात में कक्षा 12 तक पहुंचने से पहले 45.5% छात्र पढ़ाई छोड़ देते हैं: रिपोर्ट

यूडीआईएसई+ 2025-26 रिपोर्ट के अनुसार, गुजरात में स्कूल में दाखिला लेने वाले 45.5 प्रतिशत छात्र कक्षा 12 तक नहीं पहुंच पाते. राज्य की रिटेंशन दर 54.5 प्रतिशत है, जबकि माध्यमिक स्तर पर ड्रॉपआउट दर 12.5 प्रतिशत दर्ज की गई है, जो राष्ट्रीय औसत 7 प्रतिशत से काफी अधिक है.