आगामी विधानसभा चुनावों के लिए गुरुवार को कांग्रेस और रायजोर दल ने गठबंधन को अंतिम रूप दिया. समझौते के अनुसार, रायजोर दल 11 विधानसभा सीटों में चुनाव लड़ेगी. इस घटनाक्रम के बाद विपक्षी मोर्चे में अब छह पार्टियां शामिल हैं.
असम कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने उन्हें पार्टी द्वारा अपमानित किए जाने का हवाला देते हुए कांग्रेस से इस्तीफ़ा दे दिया था. बुधवार को नई दिल्ली में असम के सीएम हिमंता बिस्वा शर्मा के आवास पर भाजपा में शामिल हुए. नगांव से दो बार के सांसद और तरुण गोगोई के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकारों में कई बार मंत्री रह चुके बोरदोलोई असम कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं.
सोमवार को पूर्वोत्तर के प्रभावशाली छात्र संगठन नगा स्टूडेंट्स फेडरेशन के नेतृत्व में हज़ारों छात्रों ने केंद्र के वंदे मातरम गीत अनिवार्य बनाए जाने के ख़िलाफ़ कोहिमा में रैली निकाली. संगठन ने कहा कि नगा लोगों की पहचान और आस्था को प्रशासनिक आदेशों से निर्धारित नहीं किया जा सकता. साथ ही निर्देश को वापस लेने की मांग करते हुए राज्यपाल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संबोधित ज्ञापन सौंपा.
इस हफ्ते नॉर्थ ईस्ट डायरी में मेघालय, मणिपुर, मिज़ोरम और असम के प्रमुख समाचार.
मणिपुर के उखरुल ज़िले में 11 मार्च को तंगखुल नगा समुदाय के 21 लोगों को कुकी-ज़ो समुदाय के लोगों ने बंधक बना लिया था. अधिकारियों ने बताया कि बातचीत और समझौते के बाद गुरुवार तड़के बंधकों को छोड़ दिया गया.
मेघालय के पश्चिम गारो हिल्स ज़िले में गारो हिल्स स्वायत्त जिला परिषद के चुनाव में ग़ैर-आदिवासी उम्मीदवारों की भागीदारी को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच मंगलवार को पुलिस फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई. इसके बाद प्रशासन ने कर्फ्यू लगा दिया और मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को 48 घंटे के लिए निलंबित करने का आदेश दिया है.
घटना दिल्ली के साकेत कोर्ट के पास स्थित एक पार्क की बताई जा रही है, जहां मणिपुर की रहने वाली एक महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई है. पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि जब वह अपनी दोस्त के साथ एक पार्क में टहल रही थीं, तभी कुछ युवकों ने कथित तौर पर उन पर 'आपत्तिजनक' टिप्पणियां कीं और विरोध करने पर उन पर हमला किया.
इस हफ्ते नॉर्थ ईस्ट डायरी में असम, मणिपुर, मिज़ोरम और नगालैंड के प्रमुख समाचार.
गुवाहाटी स्थित एक ग़ैर-सरकारी संगठन ने असम के दीमा हसाओ ज़िले में अडानी समूह के प्रस्तावित सीमेंट प्लांट के लिए होने वाली जनसुनवाई से एक दिन पहले कई पर्यावरणीय और सुरक्षा संबंधी चिंताएं उठाई हैं और अधिकारियों से आग्रह किया है कि इन्हें आधिकारिक रिकॉर्ड में शामिल किया जाए.
नगालैंड में बजट सत्र के पहले भाजपा के विधायकों को छोड़कर लगभग सभी दलों के सदस्यों ने राष्ट्रीय गान जन गण मन से पहले वंदे मातरम बजाने या गाने को लेकर आपत्ति जताई थी. उनका कहना था कि ईसाई बहुल राज्य नगालैंड के लिए इस गीत को गाना अनुचित है.
इस हफ्ते नॉर्थ ईस्ट डायरी में मेघालय, मणिपुर, मिज़ोरम और असम के प्रमुख समाचार.
गौहाटी हाईकोर्ट ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा के साथ-साथ केंद्र सरकार तथा असम सरकार को भी नोटिस जारी करने का निर्देश दिया. हाईकोर्ट उनके ख़िलाफ़ दायर कई याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा जिनमें उन पर मुसलमानों को निशाना बनाकर कथित हेट स्पीच देने का आरोप लगाया गया है.
मई 2023 में मणिपुर की राजधानी इंफाल में भीड़ द्वारा किए गए हमले में गंभीर रूप से घायल हुए भाजपा विधायक वुंगज़ागिन वाल्टे का बीते हफ्ते निधन हो गया. अब उनके परिवार ने कहा कि जब तक ज़ोमी समुदाय की लंबे समय से चली आ रही अलग ज़िला बनाने की मांग सरकार द्वारा स्वीकार नहीं की जाती, तब तक उनका अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा.
भाजपा ने सुनील देवधर ने 16 फरवरी को एक कार्यक्रम में कहा था कि कुछ चर्च अपने स्कूल में छात्रों के प्रवेश के लिए शर्तें लगाई हैं - जिसमें चर्च में अनिवार्य रूप से आना, ईसाई धर्म अपनाना और बाइबिल का परीक्षा पास करना शामिल है. साथ ही यह भी आरोप लगाया कि सरकार चर्च का साथ देती है और स्वदेशी धर्म (नियाम तिनराई) को मानने वालों को तब तक अस्पताल, सड़क, स्कूल और बिजली नहीं देती जब तक वे
पूर्वोत्तर राज्यों के तीन मुख्यमंत्रियों ने दिल्ली के मालवीय नगर में अरुणाचल प्रदेश की तीन महिलाओं के ख़िलाफ़ नस्लीय भेदभाव से भरी टिप्पणियां किए जाने की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के ख़िलाफ़ सख्त कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर के लोगों के साथ भेदभाव अब बंद होना चाहिए, क्योंकि वे भी भारत के ही नागरिक हैं.