पंजाब में अन्य राज्यों के मुक़ाबले दलितों की आबादी सबसे ज़्यादा है, और इनमें से कई लोग आस्था या सांस्कृतिक तौर पर ईसाई हैं. वे इस उम्मीद में हैं कि सुप्रीम कोर्ट में चल रही क़ानूनी कार्रवाइयों के ज़रिए उन्हें अनुसूचित जाति के रूप में मान्यता मिल सकेगी. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट के हिंदू, सिख और बौद्ध धर्म के अलावा किसी अन्य धर्म में धर्मांतरण से एससी दर्जा रद्द होने वाले फ़ैसले से उनकी उम्मीदों को धक्का लगा है.
दिल्ली हाईकोर्ट ने पॉक्सो से जुड़े एक मामले में अहम टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि किसी नाबालिग से रेप के आरोपी ने बाद में उनसे शादी भी कर ली हो, तब भी उस पर पॉक्सो के तहत लगे अपराध ख़त्म नहीं हो जाते. कोर्ट ने कहा कि इस मामले में ऐसा लगता है कि आरोपी ने सिर्फ ज़मानत पाने के लिए शादी का सहारा लिया है.
इज़रायली और भारतीय, फिल्मकार, पत्रकार, अकादमिक और कार्यकर्ताओं ने एक पत्र में भारत के केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड द्वारा फिल्म 'द वॉयस ऑफ हिंद रजब' पर प्रतिबंध को उचित ठहराने के लिए भारत-इज़रायल संबंधों का हवाला दिए जाने की कड़ी निंदा की है. पत्र में भारत और इज़रायल में बहुलवाद, लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता बनाए रखने की अपील भी की गई है.
बीते दिनों ट्रांसजेंडर समुदाय के भारी विरोध के बीच पारित हुए ट्रांसजेंडर संशोधन क़ानून को अब सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है. यह याचिका ट्रांसजेंडर कार्यकर्ताओं- लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी और ज़ैनब पटेल ने दायर की है, जो 2014 के ऐतिहासिक नालसा बनाम भारत संघ मामले की भी मुख्य याचिकाकर्ता थीं.
भारत में ग़रीब तबके के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में लगातार प्रयास हो रहे हैं पर क्या वह योजनाएं उन लोगों तक पहुंच पा रही है जिन्हें उनकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत है? मौजूदा आंकड़े बताते हैं कि स्वास्थ्य बीमा तक विशेष रूप से सक्षम लोगों की पहुंच आज भी आसान नहीं है. यही नहीं, ऐसे कई व्यक्तियों को तो इसकी जानकारी तक नहीं है.
जयपुर के सोडाला इलाके में सुशीलपुरा के एक वॉर्ड में पिछले हफ्तेभर से पेयजल में सीवेज मिलने के कारण 1,000 से अधिक लोग बीमार पड़े हैं. स्थानीयों के अनुसार, समस्या क़रीब एक महीने पहले तब शुरू हुई, जब एक सड़क को तोड़ा गया और सीवर लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा, जो अंततः पेयजल आपूर्ति में मिल गया.
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) संशोधन क़ानून, 2026 को बिना पर्याप्त परामर्श के जल्दबाज़ी में पारित किए जाने की आलोचना करते हुए कहा कि इससे ट्रांसजेंडर लोगों द्वारा बड़ी मुश्किल से पाए गए अधिकारों को नुकसान पहुंचने का ख़तरा है.
बीते महीने एक भाजयुमो नेता की शिकायत के आधार पर गंगा में इफ़्तार करने को लेकर गिरफ़्तार 14 मुस्लिम युवकोंं को वाराणसी की एक सत्र अदालत ने ज़मानत देने से इनकार कर दिया है. सत्र न्यायाधीश ने कहा कि युवकों द्वारा इस कृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करना प्रथमदृष्टया यह साबित करता है कि घटना सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने के उद्देश्य से की गई थी.
बिहार के नालंदा के नूर सराय इलाके में एक महिला के साथ उत्पीड़न का मामला सामने आया है, जिससे जुड़े एक वीडियो में पुरुषों की एक भीड़ को महिला का उत्पीड़न करते हुए जबरन परेड कराते हुए देखा जा सकता है. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ़्तार किया है. वहीं, इस मामले को विपक्ष ने मणिपुर की घटना से जोड़ते राज्य में क़ानून व्यवस्था के खस्ताहाल पर सवाल उठाए हैं.
कैग की एक रिपोर्ट में ओडिशा की जेलों की बदहाल स्थिति का खुलासा किया गया है. इसके अनुसार, यहां अत्यधिक भीड़ है और महिला क़ैदियों को अव्यवस्था के चलते खुले में नहाने को मजबूर होना पड़ रहा है. रिपोर्ट यह भी बताती है कि जेल की सुरक्षा के लिए आवश्यक सुरक्षा उपकरण या तो उपलब्ध नहीं थे या काम नहीं कर रहे थे.
मलयालम फिल्मों के जाने-माने निर्देशक और अभिनेता रंजीत को कथित यौन उत्पीड़न के प्रयास के एक मामले में 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. रंजीत ने दावा किया है कि उन्हें इस मामले में फंसाया जा रहा है. इससे पहले जस्टिस हेमा समिति की रिपोर्ट में हुए खुलासों के बाद भी रंजीत पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे.
कैग की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि करोड़ों रुपये के ख़र्च के बावजूद ओडिशा के निजी जनजाति समुदाय (पीवीटीजी) की 54% आबादी कल्याणकारी योजनाओं से वंचित हैं, जहां उन्हें रोज़गार योजना का पूरा लाभ नहीं मिल रहा. साथ ही एक बड़ी आबादी के पास सुरक्षित पेयजल व गैस कनेक्टिविटी नहीं हैं.
एलपीजी संकट के कारण दिल्ली के भलस्वा के वे परिवार, जो बीते कुछ सालों में चूल्हा जलाना छोड़कर एलपीजी पर शिफ्ट हुए थे, अब उनमें एक तरह का आक्रोश है. कुछ ने वापस अपने गांवों का रुख़ कर लिया है, जो लोग ठेले लगाकर अपना गुज़ारा करते थे, उनके लिए रोज़मर्रा का काम चलाना मुश्किल हो गया है. जो अभी भी यहीं हैं, उनके लिए ईंधन की बढ़ती लागत पहले से ही डांवाडोल हालात में एक और बोझ बन गई
सामूहिक बलात्कार की घटना पर आधारित फिल्म 'अस्सी' की विशेष स्क्रीनिंग के दौरान जम्मू और कश्मीर उच्च न्यायालय की पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस गीता मित्तल ने कई ऐसे बलात्कार मामलों का ज़िक्र किया, जिसमें उन्होंने अदालत और पुलिस की संवेदनहीनता की ओर इशारा किया. उन्होंने कहा कि कई बार क़ानूनी रूप से प्रशिक्षित व्यक्ति के काम में भी उनके निजी पूर्वाग्रह शामिल होते हैं.
राजस्थान हाईकोर्ट ने सोमवार को एक फ़ैसले के दौरान कहा कि किसी ट्रांसजेंडर व्यक्ति का अपनी लैंगिक पहचान स्वयं तय करने का अधिकार ‘किसी रियायत का विषय नहीं, बल्कि एक अधिकार’ है. अदालत ने चेतावनी दी कि नया ट्रांसजेंडर संशोधन विधेयक इस अधिकार को कमज़ोर कर ‘राज्य-नियंत्रित अधिकार’ में बदल सकता है.