यूपी: मंत्री ने अंग्रेज़ी बाल कविताओं को भारतीय मूल्यों के ख़िलाफ़ कहा, बोले- ‘जॉनी जॉनी’ झूठ को बढ़ावा देती है

उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने एक कार्यक्रम में कहा कि शिक्षा सिर्फ शैक्षिक पाठ्यक्रम नहीं है, बल्कि संस्कार देने की व्यवस्था है. उन्होंने मूल्य प्रणालियों के बीच अंतर पर बात करते हुए कहा कि पाश्चात्य संस्कृति वाली ये अंग्रेज़ी कविताएं वह संस्कार नहीं देतीं जिनकी आज की पीढ़ी को ज़रूरत है.

गुजरात की यूनिवर्सिटी का नया पाठ्यक्रम: समाजशास्त्र में ‘मोदी तत्व’, आरएसएस और राष्ट्रवाद शामिल

गुजरात के वड़ोदरा स्थित महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी (एमएसयू) में ‘मोदी तत्व’ नामक एक नया पाठ्यक्रम शुरू किया गया है. जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को एक अवधारणा के रूप में पढ़ाया जाएगा. साथ ही इसमें ‘स्वदेशी ज्ञान प्रणालियों,’ हिंदू धर्म के अध्ययन और राष्ट्रवाद जे साथ आरएसएस को भी प्रमुख पाठ्यक्रमों में शामिल किया गया है.

जामिया कुलपति ने कहा- सभी भारतीयों में ‘महादेव का डीएनए’ है, छात्र संगठनों ने विरोध जताया

आरएसएस के 100 वर्ष पूरे होने पर जामिया में आयोजित कार्यक्रम के एक कथित वीडियो में कुलपति मज़हर आसिफ़ यह कहते सुनाई देते हैं कि हर भारतीय में ‘महादेव का डीएनए’ है. छात्र संगठनों ने इस टिप्पणी को अवैज्ञानिक और अलोकतांत्रिक बताते हुए कड़ा विरोध जताया है.

दिल्ली: जनगणना ड्यूटी से इनकार करने पर राजस्व विभाग ने 142 अतिथि शिक्षकों के बर्ख़ास्तगी की मांग की

दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग ने जनगणना कार्य में सहयोग न करने वाले 142 अतिथि शिक्षकों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई की सिफ़ारिश की है. शिक्षक संगठन ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा है कि यह शिक्षकों की 'अवज्ञा या अनुशासनहीनता' नहीं है, बल्कि व्यवस्थागत कमियों का परिणाम है.

बिहार: स्कूली कार्यक्रमों की शुरुआत में वंदे मातरम, समापन पर राज्य गीत गाना अनिवार्य किया गया

बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि सभी शैक्षणिक संस्थानों के कार्यक्रमों की शुरुआत राष्ट्रगीत वंदे मातरम के गायन के साथ होगी और इसके बाद राष्ट्रगान गाया जाएगा. कार्यक्रम का समापन बिहार राज्य गीत- मेरे भारत के कंठहार गाकर किया जाएगा.

डीयू: वार्षिकोत्सव के दौरान ‘हिंसा’ के आरोप में हंसराज कॉलेज के 17 छात्रों के ख़िलाफ़ केस दर्ज

पुलिस ने बताया कि हंसराज कॉलेज प्रशासन ने इस महीने की शुरुआत में हुए कॉलेज के वार्षिक उत्सव के दौरान संगठित हिंसा का आरोप लगाया है. प्रशासन की शिकायत के आधार पर 21 लोगों के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज की है, जिनमें 17 हंसराज कॉलेज के छात्र और चार बाहरी लोग शामिल हैं. इससे पहले कॉलेज प्रशासन ने हिंसा के संबंध में लगभग 30 छात्रों को निलंबित भी किया था.

डीयू: हंसराज कॉलेज ने अनुशासनहीनता के लिए छात्रसंघ के चार पदाधिकारियों समेत 30 छात्रों को निलंबित किया

हंसराज कॉलेज ने छात्रसंघ के चार पदाधिकारियों समेत लगभग 30 छात्रों को अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल, अनुशासनहीनता और सोशल मीडिया मंच के माध्यम से संस्थान की छवि को नुकसान पहुंचाने के आरोप में निलंबित कर दिया है. छात्रसंघ ने प्रशासन के इस क़दम की कड़ी निंदा करते हुए विरोध का आह्वान किया है.

गुजरात: केंद्रीय विश्वविद्यालय में कथित फूड पॉइज़निंग का क़हर, इलाज के दौरान एक्सपायर ड्रिप लगाई

सेंट्रल यूनिवर्सिटी, गुजरात में बीते सप्ताह 30 से अधिक छात्र बीमार पड़े हैं. छात्रों के मुताबिक़, मेस का खाना खाने के बाद फूड पॉइज़निंग के लक्षण सामने आए, जबकि प्रशासन इसे हीट स्ट्रोक बता रहा है. इस बीच, कैंपस के हेल्थ सेंटर में एक छात्रा को इलाज के दौरान एक्सपायर ड्रिप चढ़ाए जाने के बाद लापरवाही के आरोप और गंभीर हो गए हैं.

जम्मू-कश्मीर: छात्रा के उत्पीड़न के आरोपी शिक्षक का विरोध कर रहे युवाओं पर पीएसए लगाया गया

इसी महीने सोपोर में एक छात्रा द्वारा एक लेक्चरर पर उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए थे, जहां दर्जनों आक्रोशित छात्र सड़कों पर उतर आए थे. प्रदर्शनकारियों द्वारा आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की गई थी. इस दौरान छात्रों द्वारा तोड़फोड़ की ख़बरें सामने आईं थीं, जिसके बाद प्रशासन ने छात्रों के ख़िलाफ़ पीएसए के तहत कार्रवाई की मंज़ूरी दे दी है.

जेएनयू हॉस्टल मेस से डॉ. आंबेडकर की तस्वीर हटाए जाने को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन

मंगलवार को जेएनयू के ताप्ती छात्रावास के बाहर छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया. उनका आरोप था कि आंबेडकर जयंती के अवसर पर छात्रावास के मेस में लगाई गई डॉ. बीआर आंबेडकर की तस्वीर को बिना किसी स्पष्टीकरण या पूर्व सूचना के हटा दिया गया. विरोध के बाद तस्वीर को वापस लगाए जाने की सूचना मिली है.

वर्धा: महात्मा गांधी विश्वविद्यालय में राष्ट्रपति के दौरे के बीच पुलिस की निगरानी में नज़रबंद रहे 20 से अधिक छात्र

वर्धा के महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के दौरे के दौरान 20 से अधिक छात्रों को हॉस्टल कमरों में सीमित कर दिया गया. पुलिस ने इसे सुरक्षा क़दम बताया, जबकि छात्रों ने बिना आधार कार्रवाई और सोशल मीडिया पर विश्वविद्यालय से जुड़ा कुछ भी पोस्ट करने से रोकने का आरोप लगाया.

ओडिशा के सरकारी आदिवासी स्कूल में खाना खाने के बाद कक्षा 5 की छात्रा की मौत, सौ से अधिक बच्चे बीमार

ओडिशा के मयूरभंज ज़िले के एक आदिवासी आवासीय स्कूल में खाना खाने के बाद 100 से अधिक बच्चे बीमार पड़ गए, और कक्षा 5 की छात्रा की मौत हो गई. बच्चों को उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले की जांच जारी है और प्रधानाध्यापक निलंबित किए गए हैं.

केरल में दलित छात्र की मौत की जांच शुरू, जातिगत अपमान के आरोप

बीते सप्ताह केरल के कन्नूर डेंटल कॉलेज कैंपस में दलित समुदाय से ताल्लुक रखने वाले एक 22 वर्षीय छात्र एक इमारत से गिरने के बाद मौत हो गई. परिवार का आरोप है कि छात्र को उनके जाति, रंग-रूप और पारिवारिक पृष्ठभूमि- उनके माता-पिता दिहाड़ी मज़दूर हैं - को लेकर बार-बार अपमानित किया जाता था.

पूरा वंदे मातरम गाने के सरकारी आदेश का सख़्ती से पालन करें विश्वविद्यालय: यूजीसी

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा इस साल 28 जनवरी को राष्ट्रगीत वंदे मातरम के गायन संबंधी आदेश को दोबारा साझा करते हुए सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों से इसका सख़्ती से पालन करने का आदेश दिया है. मंत्रालय के आदेश में विशिष्ट अवसरों पर वंदे मातरम के पूरे छह छंद गाने का प्रावधान है.

महाराष्ट्र: बास्केटबॉल पोस्ट गिरने से 20 वर्षीय मरीन इंजीनियरिंग छात्र की मृत्यु

पुणे के एक कॉलेज परिसर में बास्केटबॉल पोस्ट (खंबा) गिर जाने के कारण एक 20 वर्षीय मरीन इंजीनियरिंग छात्र की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, यह हादसा तब हुआ जब छात्र बास्केटबॉल खंबे पर पुल-अप करने की कोशिश कर रहे थे.