ईडी ने केरल के पूर्व सीएम पिनाराई विजयन की बेटी वीणा विजयन को पूछताछ के लिए बुलाया है. यह मामला वीणा विजयन से जुड़ी आईटी कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस को कोच्चि स्थित कोचिन मिनरल्स एंड रुटाइल लिमिटेड (सीएमआरएल) द्वारा किए गए कथित 'अवैध भुगतानों' से जुड़ा हुआ है.