कुकी ज़ोनल काउंसिल ने कहा कि संवाद के लिए यूनाइटेड नगा काउंसिल से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली. इसलिए कुकी-ज़ो चर्च का एक प्रतिनिधिमंडल आइजोल जा रहा है, जहां वह चर्च अधिकारियों से बातचीत करेगा. जो मणिपुर और नगालैंड के नगा चर्च नेताओं को बातचीत के लिए मनाएगा.
वीडियो
→दुनिया
→सभी ख़बरें
बिहार कर्मचारी चयन आयोग से जुड़े पेपर लीक मामले में आयोग के अध्यक्ष रहे सुधीर कुमार की गिरफ्तारी और निलंबन के बाद उनके समर्थन में राजभवन पर प्रदर्शन करने वाले 28 जिलाधिकारियों को सरकार ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है.
भाजपा विधायक बृजेश सिंह का दावा है कि महाभारत काल में देवबंद का नाम देववृंद था और यह देवों की भूमि है. उनके अनुसार महाभारत काल में पांडव देश-निकाला के समय यहीं रुके थे.
कुछ राजनीतिक दलों द्वारा ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े किए जाने के बीच निर्वाचन आयोग के पूर्व प्रमुखों ने इस बात पर जोर दिया है कि मशीनों से छेड़छाड़ नहीं हो सकती.
आरएसएस के प्रचारक से लेकर संगठन मंत्री तक रहे त्रिवेंद्र सिंह रावत को देहरादून में हुई एक मीटिंग में भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया. रावत उत्तराखंड के 9वें मुख्यमंत्री होंगे.
एक सर्वे के अनुसार, देश के छह आईआईएम में जुलाई 2015 तक कुल 233 शिक्षक थे. इनमें से सिर्फ़ दो अनुसूचित जाति और पांच अन्य पिछड़ा वर्ग से आते हैं. अनुसूचित जनजाति से कोई भी शिक्षक यहां नहीं था.
देश के सबसे बड़े देशप्रेमी ने देशप्रेम नापने की एक मशीन बनवाई है . इस मशीन में आदमी बैठ जाता है और सुई घूमने लगती है. पता चल जाता है कि कौन देश से कितना प्रेम करता है.
संपर्क करें

