झारखंड चुनाव परिणाम लाइव: कांग्रेस-झारखंड मुक्ति मोर्चा गठबंधन ने बनाई मजबूत बढ़त, भाजपा पीछे

चुनाव आयोग के अनुसार, शुरुआती रूझानों में झारखंड मुक्ति मोर्चा-कांग्रेस-राष्ट्रीय जनता दल का गठबंधन 41 सीटों पर आगे चल रहा है जबकि भाजपा को 28 सीटों पर बढ़त हासिल है. राज्य में सरकार बनाने के लिए किसी दल या गठबंधन को 41 सीटों की जरूरत होगी.