मध्य प्रदेश: भाजपा-संघ के राज में राज्य का संस्कृति विभाग नैतिक और कलात्मक पतन की राह पर है

विशेष: बीते दस सालों में मध्य प्रदेश के संस्कृति संचालनालय पर भ्रष्टाचार और मुट्ठीभर कंपनियों और कलाकारों के प्रति पक्षपाती होने के आरोप लगे हैं. द वायर की पड़ताल.

पश्चिम बंगाल: भाजपा सांसद अर्जुन सिंह दोबारा टीएमसी में शामिल

अर्जुन सिंह ने 2019 के लोकसभा चुनाव से कुछ समय पहले ही तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था और बैरकपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीते थे. बंगाल में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष का पद संभाल रहे सिंह ने बीते हफ्ते पार्टी के राज्य नेतृत्व पर ठीक से काम न करने देने का आरोप लगाया था.

मध्य प्रदेश: हाईकोर्ट का आदेश, साल 2013 के बाद सड़कों पर स्थापित प्रतिमाएं हटाए सरकार

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया है कि 18 जनवरी 2013 के बाद सार्वजनिक उपयोगिता वाले स्थानों पर स्थापित की गई प्रतिमाएं हटाई जाएं और भविष्य में सड़कों एवं सार्वजनिक महत्व की भूमि पर कोई प्रतिमाएं न लगाई जाएं.

जिस भाजपा को लोगों ने त्याग और बलिदान से बनाया, उसमें विकृतियां आ गई हैं: सरताज सिंह

साक्षात्कार: मध्य प्रदेश में भाजपा के वरिष्ठ नेता सरताज सिंह ने पिछले दिनों पार्टी से अपना चार दशकों पुराना संबंध तोड़ लिया और कांग्रेस में शामिल हो गए. सरताज सिंह भाजपा से पांच बार सांसद रहे थे और दो बार विधायक. वे केंद्र और राज्य सरकारों में मंत्री भी रहे. कभी कोई चुनाव हारे नहीं. इस बार वे मध्य प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष सीतासरण शर्मा के सामने कांग्रेस के टिकट पर मैदान में हैं. उनसे दीपक गोस्वामी की बातचीत.

मध्य प्रदेश: अर्जुन सिंह की पत्नी ने बेटे नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह पर लगाया घरेलू हिंसा का आरोप

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिवंगत नेता अर्जुन सिंह की पत्नी सरोज सिंह ने अपने दो बेटों- अजय सिंह एवं अभिमन्यु सिंह, बहू सुनीति सिंह के ख़िलाफ़ कोर्ट में दी अर्ज़ी. घर से बेदख़ल करने का आरोप लगाया.