झारखंड: महिला ने 17 लोगों पर लगाया बलात्कार का आरोप, एक गिरफ़्तार

मामला दुमका ज़िले का है, जहां शुक्रवार को पुलिस ने 16-17 लोगों द्वारा एक विवाहिता से बलात्कार की पुष्टि करते हुए बताया कि एक आरोपी पकड़ा गया है. राष्ट्रीय महिला आयोग ने घटना का स्वतः संज्ञान लेते हुए डीजीपी को समयबद्ध ढंग से जांच कर आयोग को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं.

झारखंड उपचुनाव: सत्ताधारी गठबंधन ने बेरमो और दुमका सीटें बरक़रार रखीं, भाजपा पराजित

झारखंड में बोकारो ज़िले की बेरमो विधानसभा सीट पर कांग्रेस के अनूप सिंह ने भाजपा के योगेश्वर महतो को मात दी, जबकि दुमका सीट पर भाजपा की लुईस मरांडी को झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन से हार का सामना करना पड़ा.

झारखंड में भी सीबीआई को अब जांच के लिए राज्य सरकार की अनुमति लेनी होगी

झारखंड में मुख्य विपक्षी भाजपा ने इस क़दम की आलोचना की और आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी सरकार ने अपने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए यह क़दम उठाया है. बीते दो महीने में झारखंड चौथा राज्य है, जिसने ​सीबीआई को मिली आम सहमति रद्द कर दी है.

सरकार गिराने संबंधी बयान को लेकर झारखंड भाजपा प्रमुख के ख़िलाफ़ राजद्रोह का केस दर्ज

झारखंड भाजपा अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने दुमका में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान दावा किया था कि राज्य सरकार दो से तीन महीने में गिर जाएगी. दुमका विधानसभा सीट पर तीन नवंबर को चुनाव होने वाले हैं.

झारखंड: पहली कैबिनेट बैठक में हेमंत सरकार ने वापस लिए पत्थलगड़ी राजद्रोह मामले

पत्थलगड़ी आंदोलन की शुरुआत होने के बाद कई ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि उन्हें 'पुलिस क्रूरता' का सामना करना पड़ा. 172 लोगों के खिलाफ अन्य मामलों के साथ राजद्रोह के कुल 19 मामले दर्ज किए गए थे. सभी मामलों को वापस लेने का फैसला किया गया है.

झारखंड: हेमंत सोरेन 11वें मुख्यमंत्री बने, मौजूदगी दर्ज करा विपक्षी नेताओं ने दिखाई एकता

रांची के मोरहाबादी मैदान में झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन 2013 के बाद दूसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने हैं. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डा. रामेश्वर उरांव और कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम एवं राष्ट्रीय जनता दल के एक मात्र विधायक सत्यानंद भोक्ता ने भी मंत्री पद की शपथ ली.

क्या झारखंड चुनाव परिणाम नागरिकता क़ानून और एनआरसी के ख़िलाफ़ जनमत संग्रह है?

साल 2000 में झारखंड राज्य गठन के बाद ये पहला चुनाव है जब किसी ग़ैर-भाजपा गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिला है. ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की अगुवाई वाला गठबंधन क्या एक स्थायी सरकार दे पाएगा.

हेमंत सोरेन की जाति पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर रघुबर दास के ख़िलाफ़ मामला दर्ज

झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की शिकायत पर रघुबर दास के ख़िलाफ़ एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोप है कि रघुबर दास ने एक चुनावी रैली के दौरान सोरेन की जाति को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी.

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मध्य प्रदेश में नागरिकता कानून लागू करने से किया इनकार

संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में मध्य प्रदेश कांग्रेस ने बुधवार को कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की संविधान बचाओ यात्रा निकाली. कमलनाथ ने कहा कि एनपीआर को हम लाना चाहते हैं, लेकिन इसके साथ एनआरसी को जोड़कर नहीं.

झारखंड के हितों के ख़िलाफ़ रहा तो नागरिकता क़ानून और एनआरसी को लागू नहीं करेंगे: हेमंत सोरेन

झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने मंगलवार की रात राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया. 29 दिसंबर को लेंगे झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ.

झारखंड में भाजपा क्यों हारी?

वीडियो: झारखंड विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी भाजपा को करारी शिकस्त देते हुए झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन बड़ी जीत हासिल करने की ओर बढ़ रहा है. इस मुद्दे पर द वायर के डिप्टी एडिटर अजॉय आशीर्वाद से विशाल जायसवाल की बातचीत.

झारखंड में मिली हार के साथ भाजपा ने पिछले एक साल में गंवाए पांच राज्य

झारखंड हारने के बाद केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा का शासन देश के मात्र 35 प्रतिशत हिस्से तक सिमट गया है, जबकि 2017 में देश के 71 प्रतिशत हिस्से पर उसका नियंत्रण था. लोकसभा चुनाव में भाजपा का वोट प्रतिशत झारखंड में 55 प्रतिशत से अधिक था तो हरियाणा में 58 प्रतिशत था. इन दोनों राज्यों में विधानसभा चुनावों में उसका वोट प्रतिशत गिरकर क्रमश: 33 एवं 36 प्रतिशत पर आ गया.

झारखंड चुनाव: झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन ने 47 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत किया हासिल

झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के चुनावों के अंतिम परिणाम के अनुसार, जहां भाजपा को सिर्फ 25 सीटें प्राप्त हुईं, वहीं विपक्षी गठबंधन को कुल 47 सीटें प्राप्त हुईं. गठबंधन में 30 सीटें हासिल कर झामुमो राज्य में सबसे बड़े दल के रूप में उभरी, वहीं कांग्रेस को 16 और राजद को एक सीट प्राप्त हुई.

रघुबर दास को पटखनी देने वाले सरयू राय ने कहा, ज़रूरत पड़ी तो महागठबंधन को समर्थन दूंगा

झारखंड के पूर्व मंत्री सरयू राय ने टिकट न मिलने पर रघुबर दास मंत्रिमंडल और फिर भाजपा से इस्तीफ़ा दे दिया था. निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे सरयू राय जमशेदपुर (पूर्व) सीट पर झारखंड के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता रघुबर दास से पांच हज़ार वोटों से आगे चल रहे हैं.

झारखंड में जनादेश पर झामुमो नेता हेमंत सोरेन बोले, जनता की उम्मीदें टूटने नहीं देंगे

चुनाव आयोग की ओर से अब तक आए आंकड़ों के अनुसार, झामुमो 12 सीटें जीत चुकी है और 18 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. भाजपा 10 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है और 16 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. कांग्रेस ने अब तक छह सीटें जीती हैं, जबकि नौ सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.