खाद की किल्लत का संकट अब देशव्यापी होता दिख रहा है. सोमवार को मध्य प्रदेश व ओडिशा में खाद की किल्लत को लेकर हंगामा और हिंसा हुई. मुरैना में किसानों की मारपीट में तीन घायल हुए, जबकि श्योपुर में पथराव हुआ. ओडिशा में विपक्षी बीजद ने राजभवन घेराव कर सरकार पर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया है.
ओडिशा सूचना आयोग द्वारा 2021 से 2022 के बीच लगभग 6,000 लंबित मामलों को बंद करने का फैसला लिया है. आरटीआई कार्यकर्ताओं ने इस फैसले की तीखी आलोचना की और इसे मनमाना और सूचना के अधिकार अधिनियम का घोर उल्लंघन बताया, क्योंकि मामलों को बिना किसी सुनवाई के बंद कर दिया गया है.
ओडिशा के बारगढ़ ज़िले में सोमवार को 13 वर्षीय एक लड़की ने कथित तौर पर ख़ुद को आग लगाने के कुछ ही घंटों बाद दम तोड़ दिया. राज्य में एक महीने के भीतर यह चौथी ऐसी घटना है. पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भाजपा सरकार पर आत्मदाह से हुई मौतों की बढ़ती संख्या को लेकर घोर उपेक्षा और प्रशासनिक उदासीनता का आरोप लगाया है.
बॉक्साइट खनन के ख़िलाफ़ बढ़ते विरोध के बीच ओडिशा के रायगढ़ ज़िला प्रशासन ने मेधा पाटकर और छह अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं के सिजिमाली पहाड़ी क्षेत्र की पांच पंचायतों में शुक्रवार शाम से सोमवार तक प्रवेश पर रोक लगा दी है. प्रशासन ने सामाजिक संगठनों पर खनन कार्यों के ख़िलाफ़ आदिवासी समुदायों को कथित रूप से भड़काने का आरोप लगाया है.
भारतीय कैथोलिक बिशप कॉन्फ्रेंस ओडिशा के जलेश्वर में कथित तौर पर भीड़ द्वारा दो कैथोलिक पादरियों और एक कैटेकिस्ट पर किए गए हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि ताज़ा घटना कोई अलग मामला नहीं है, बल्कि ईसाइयों के ख़िलाफ़ हिंसा के चिंताजनक पैटर्न का हिस्सा है, जो देश में असहिष्णुता के बढ़ते माहौल को दर्शाता है.
ओडिशा के केंद्रपाड़ा ज़िले में एक छात्रा अपने घर के अंदर गंभीर रूप से जलने के बाद मृत पाई गई. छात्रा के पिता ने आरोप लगाया कि वह एक व्यक्ति के साथ रिश्ते में थी, पर वह उन्हें ब्लैकमेल करने लगा. छह महीने पहले उनकी बेटी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई.
ओडिशा के रायगढ़ और कालाहांडी में खनन का विरोध करने वाली आदिवासी कार्यकर्ता नारंगीदेई माझी को 2 अगस्त को पुलिस ने गिरफ़्तार किया है. उन्होंने पिछले महीने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिलकर दोनों ज़िलों में कथित अवैध खनन का मुद्दा उठाया था. कार्यकर्ताओं का आरोप है कि यह कॉरपोरेट समर्थित खनन का विरोध करने वालों को डराने-धमकाने के पैटर्न का हिस्सा है.
एनसीईआरटी ने कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तक से ओडिशा के पाइका विद्रोह को हटा दिया है. पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस विद्रोह को उड़िया इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ बताते हुए इस क़दम की आलोचना की है.
ओडिशा के पुरी में शनिवार (19 जुलाई) की सुबह एक नाबालिग छात्रा को तीन अज्ञात युवकों ने आग के हवाले कर दिया. पुलिस का कहना है कि अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है और न ही अपराध के मकसद का पता चल पाया है. इस घटना के बाद एक बार फिर राज्य में महिलाओं पर बढ़ती हिंसा को लेकर भाजपा सरकार पर दबाव बढ़ गया है.
बालासोर की एक 20 वर्षीय छात्रा ने एक प्रोफेसर द्वारा यौन उत्पीड़न की शिकायत पर कार्रवाई न होने के बाद आत्मदाह का प्रयास किया था. 14 जुलाई रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दलों ने 17 जुलाई को ओडिशा बंद का आह्वान करते हुए राज्य सरकार पर मामले को छुपाने का आरोप लगाया, साथ ही उच्च शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की.
बीते 12 जुलाई को बालासोर स्थित एक प्रमुख सरकारी कॉलेज की छात्रा ने आत्मदाह की कोशिश की. छात्रा की हालत गंभीर है और वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले कॉलेज प्रशासन को पत्र लिखकर बताया था कि एक प्रोफेसर की यौन संबंध बनाने की मांग ठुकराने के बाद से उन्हें परेशान कर रहा है.
भुवनेश्वर नगर निगम मुख्यालय में एक वरिष्ठ अधिकारी पर हमले के विरोध में राज्य भर के ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारियों द्वारा सामूहिक अवकाश के आह्वान के बीच कमिश्नरेट पुलिस ने गुरुवार को भाजपा नेता जगन्नाथ प्रधान को गिरफ़्तार कर लिया, जिनके समर्थकों ने अधिकारी पर हमला किया था.
विपक्ष ने ओडिशा की भाजपा सरकार पर पुरी में भगवान जगन्नाथ के रथों को खींचने में जानबूझकर देरी करने का आरोप लगाया है, ताकि उद्योगपति गौतम अडानी के परिवार को रथ खींचने की अनुमति मिल सके. गुंडिचा मंदिर के बाहर रविवार सुबह मची भगदड़ में तीन लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग घायल हो गए.
ओडिशा के गंजम जिले में गोतस्करी के आरोप में भीड़ ने दो दलित व्यक्तियों के सिर जबरन मुंडवा दिए और उन्हें घिसटने पर मजबूर किया, जिसके बाद नौ लोगों को हिरासत में लिया गया है.
भुवनेश्वर स्थित केआईआईटी में गुरुवार को एक 18 वर्षीय छात्रा छात्रावास के कमरे में मृत पाई गईं. नेपाल के बीरगंज की रहने वाली छात्रा संस्थान में इंजीनियरिंग के प्रथम वर्ष में थीं. इससे पहले फरवरी में भी एक नेपाली छात्रा विश्वविद्यालय के छात्रावास में मृत पाई गई थीं.