महाराष्ट्र: सरकार ने ज़िला प्रशासन से अहमदनगर का नाम ‘अहिल्यादेवी नगर’ करने का प्रस्ताव मांगा

महाराष्ट्र के शिक्षामंत्री दीपक केसरकर ने विधान परिषद में कहा कि प्रस्ताव प्राप्त होने के बाद इसे मंजूरी के लिए राज्य मंत्रिमंडल के समक्ष रखा जाएगा और बाद में अंतिम निर्णय के लिए केंद्र सरकार को भेजा जाएगा. अहमदनगर का नाम 15वीं सदी के शासक अहमद निज़ाम शाह प्रथम के नाम पर पड़ा है.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे. (फोटो साभार: फेसबुक)

नागपुर: महाराष्ट्र सरकार ने जिला प्रशासन से अहमदनगर का नाम बदलकर ‘पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी नगर’ करने संबंधी प्रस्ताव उसे भेजने को कहा है. विधानपरिषद में बुधवार को यह जानकारी दी गई.

शिक्षामंत्री दीपक केसरकर ने विधान परिषद में प्रश्नकाल के दौरान एक सवाल के जवाब में यह बयान दिया.

हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि सरकार का मध्य महाराष्ट्र के अहमदनगर शहर या उस जिले का (जिसका मुख्यालय अहमदनगर है) या दोनों का नाम बदलने का इरादा है.

अहमदनगर नाम 15वीं सदी के शासक अहमद निजाम शाह प्रथम के नाम पर पड़ा है.

केसरकर ने कहा कि सात सितंबर को अहमदनगर के जिलाधिकारी और संबंधित संभागीय आयुक्त को नाम परिवर्तन के संबंध में निर्देश भेजे गए थे.

मंत्री ने कहा कि सरकार ने अहमदनगर नगर निगम के आयुक्त, संभागीय रेलवे प्रबंधक, वरिष्ठ डाकपाल, तहसीलदार को भी ऐसे ही प्रस्ताव भेजने को लिखा है.

केसरकर ने कहा कि प्रस्ताव प्राप्त होने के बाद इसे मंजूरी के लिए राज्य मंत्रिमंडल के समक्ष रखा जाएगा और बाद में अंतिम निर्णय के लिए केंद्र सरकार को भेजा जाएगा.

bandarqq pkv games dominoqq