निहत्थे और ‘ख़तरनाक’ युवाओं का नया कॉकरोच लोकतंत्र

क्या सभी लोगों को हर समय मूर्ख बनाया जा सकता है? क्या करोड़ों की आबादी वाले इस देश के लोग हमेशा मुर्दा बने रहेंगे? ऐसा नहीं हो सकता. कॉकरोच एक नई शुरुआत करते हुए निकल पड़े हैं.

कॉकरोचों का गणतंत्र: दिल्ली की सड़कों पर युवाओं का वसंत

पेपर लीक में श्रम, आयु, विश्वास और सामाजिक गतिशीलता की संभावना चुराई जाती है. जिस युवक ने तीन वर्ष पढ़ाई की, वह तीन वर्ष ग़रीब भी हुआ, तीन वर्ष अधिक आश्रित हुआ और तीन वर्ष अधिक अपमानित हुआ. वह राज्य से अपने चुराए हुए वर्षों का हिसाब मांग रहा है. वे सरकार से सवाल पूछ रहा है कि हमारे जीवन के जो वर्ष तुमने अपनी अक्षमता, भ्रष्टाचार और उदासीनता में नष्ट किए, उन्हें कौन लौटाएगा?

क्या अहिंसा और सत्याग्रह वाले आंदोलन मोदी सरकार के सामने टिक सकते हैं?

नरेंद्र मोदी सरकार का अब तक का रिकॉर्ड गवाह है कि वह किसी भी असहमति या आंदोलन से संवाद में तब तक यक़ीन नहीं करती, जब तक पानी सिर से ऊपर न जाने लगे. तब तक अड़ियल व अहंकारी रवैया अपनाए रखकर वह स्थितियों को और जटिल बनाती रहती है. सोमवार को भाजपा के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं से जो बातचीत हुई है, उसे इसी रूप में देखा जा सकता है.

सोनम वांगचुक को हटाकर शिक्षा व्यवस्था में बदइंतज़ामी के सवाल से छुटकारा नहीं पा सकती भाजपा

सरकार ने अपने इस एक कदम से ख़ुद को उन लोगों की निगाह में हमेशा के लिए गिरा लिया है जो अब तक उसे समय देने को तैयार थे. उनके सामने यह सवाल तो रहेगा ही कि सोनम वांगचुक कोई सरकार का इस्तीफ़ा तो नहीं मांग रहे थे. वे एक निकम्मे शिक्षा मंत्री की जवाबदेही तय करने की बात कर रहे थे. उस पर विचार करना तो दूर, उसकी मांग करने वाले वांगचुक के साथ ही ज़ुल्म किया गया.

जेल में चार साल: पत्रकार रूपेश कुमार सिंह की लड़ाई जारी

17 जुलाई 2022 को गिरफ्तार किए गए पत्रकार रूपेश कुमार सिंह की कैद के चार वर्ष पूरे हो गए हैं, इस दौरान उन्होंने जेल के भीतर कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाई, उच्च शिक्षा जारी रखी और सहबंदियों के बीच सकारात्मक बदलाव की पहल की. परिवार को अब भी उनकी रिहाई का इंतजार है.

हिंदुत्व की ओर बढ़ता जामिया: एक विश्वविद्यालय की बदलती पहचान

औपनिवेशिक शासन के ख़िलाफ़ आज़ादी के संघर्ष के दौरान जामिया को 'एक-एक पत्थर और एक-एक कुर्बानी' से खड़ा किया गया था. आज वही संस्थान भीतर से चुपचाप इस तरह बदला जा रहा है कि उसकी लोकतांत्रिक, बहुलतावादी और आलोचनात्मक विरासत धीरे-धीरे कमज़ोर पड़ती जा रही है.

अयोध्या: चढ़ावा चोरी से आगे सवाल और भी हैं…

राम मंदिर में जिस तरह का भ्रष्टाचार हुआ है, उसको कोई भी नाम क्यों न दिया जाए, वह अपराध की श्रेणी में ही आएगा,और चूंकि भ्रष्टाचार समेत सारे अपराध, वे किसी भी स्थान या किसी भी प्रकृति वाले संस्थान में क्यों न किए गए हों, राज्य के विरुद्ध किए गए माने जाते हैं, इसलिए ऐसा नहीं हो सकते कि उनके विरुद्ध सिर्फ वहीं आवाज़ उठाए, जिसने कभी कोई अपराध न किया हो.

राम मंदिर की कथित लूट: संघ की ‘चरित्र निर्माण’ की राजनीति कठघरे में है

राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारियों की निगरानी और सीसीटीवी कैमरों की पूरी मौजूदगी में राम मंदिर में हुई यह 'डकैती' एक ऐसा अवसर बन गई है, जिसने 'संघ परिवार' की भीतर गहरी सड़ांध को उजागर कर दिया है, जो लोग स्वयं को राष्ट्र का चरित्र-निर्माता बताते रहे, वे जनता के सामने बेनकाब हो गए हैं. उनके उपदेशों और व्यवहार के बीच की गहरी खाई अब साफ़ दिखाई देने लगी है.

मक्का मस्जिद विस्फोट केस: ग़लत तरीके से मुस्लिम युवाओं को फंसाए जाने और उससे निकलने का संघर्ष

दिसंबर 2011 में आंध्र प्रदेश सरकार ने घोषणा की थी कि वह उन 70 युवा मुस्लिम पुरुषों को मुआवज़ा देगी, जिन्हें 2007 के मक्का मस्जिद धमाका मामले में ग़लत तरीक़े से फंसाया गया, पुलिस हिरासत में जिन्हें यातनाएं दी गईं, और आख़िरकार अदालत ने जिन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया. बाद में सीबीआई और राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने 10 आरोपियों के ख़िलाफ़ चार्जशीट दायर की, जो सभी अभिनव भारत संगठन के सदस्य थे.

चढ़ावा चोरी के बहाने ‘चोरों’ की कहानियां

चढ़ावा चोरी के प्रसंग में उपज आए ज्ञानीजन बताते हैं कि उनके शास्त्र में चोरी को चोरी की तरह न कर पाने और हेराफेरी या सीनाज़ोरी पर उतर आने वाले चोरों को कतई ‘कलाकार’ नहीं माना जाता. तब माना जाता है, जब वे देखते-देखते अपने शिकार की आंखों से काजल निकाल लें और आंखवाले को भनक तक न लगे. कहते हैं कि चढ़ावा चोरों ने भी कुछ ऐसा ही चमत्कार करने की सोची थी, मगर विफल रह गए.

जब सिनेमा इतिहास को फिर से लिखने लगे: इतिहास लेखन की एक चेतावनी

इतिहास लेखन सिखाता है कि इतिहास कभी बंद ग्रंथ नहीं होता. वह अतीत और वर्तमान, प्रमाण और व्याख्या, स्मृति और अर्थ के बीच चलने वाला निरंतर संवाद है. जब यह संवाद एकालाप में बदल जाता है, तब इतिहास भी क्षीण होता है और समाज भी. सिनेमा अतीत को प्रकाशित कर सकता है, बशर्ते वह विनम्रता के साथ स्वयं को अंतिम सत्य नहीं, बल्कि एक बड़े और जटिल संवाद का सहभागी माने.

ट्रंप का इतिहास या इतिहास पर कब्ज़ा? ह्वाइट हाउस की दीवारों पर गढ़ा जा रहा है सत्ता का निजी आख्यान

हर आधुनिक नेता जानता है कि इतिहास केवल अतीत नहीं है. इसलिए सत्ता केवल क़ानून नहीं बदलती; वह पाठ्यपुस्तकें बदलती है, स्मारक बनाती और गिराती है, संग्रहालयों की भाषा बदलती है, राष्ट्रीय नायकों की सूची संशोधित करती है और खलनायकों की पहचान तय करती है. ह्वाइट हाउस के वेस्ट विंग को राष्ट्रपति निवास से जोड़ने वाले एक गलियारे में ट्रंप की लगाई प्रदर्शनी उसी वैश्विक प्रवृत्ति का अमेरिकी संस्करण है.

चंपत राय व अनिल मिश्र के इस्तीफ़े: बिना नैतिकता का नैतिक आधार!

संघ परिवार न हिंदू नैतिकता को मानने को तैयार हैं, न संवैधानिक नैतिकता को और अगर कोई भारतीय नैतिकता है तो उसे वह सर्वाधिक दरकिनार करता है. इसीलिए ख़ुद को समस्त हिंदुओं का रहनुमा और संरक्षक बताने के बावजूद वह 'उसके' भव्य और दिव्य राम मंदिर की दानराशि की ईमानदारी से रखवाली नहीं कर पाया.

लाल दास के सवाल: अयोध्या के भूले-बिसरे पुजारी की कहानी और एक अनसुलझी हत्या

लाल दास का महत्व केवल उनकी हत्या में नहीं है. उनका महत्व इस बात में है कि वे एक वैकल्पिक सोच का प्रतिनिधित्व करते थे. वे मानते थे कि धार्मिक आस्था के साथ जवाबदेही भी जरूरी है. आज जब अयोध्या फिर से जवाबदेही और पारदर्शिता से जुड़े सवालों के बीच चर्चा में है, तब लाल दास की कहानी हमें याद दिलाती है कि ऐसे सवाल नए नहीं हैं.

क्या जवाहरलाल नेहरू 1947 से 1952 तक ‘निर्वाचित प्रधानमंत्री’ नहीं थे?

अंतरराष्ट्रीय इतिहासकार, संवैधानिक विशेषज्ञ और वैश्विक संस्थाएं नेहरू को 15 अगस्त, 1947 से ही भारत का पूर्ण रूप से वैध प्रधानमंत्री मानती हैं. इसी दौरान नेहरू ने संयुक्त राष्ट्र में भारत का प्रतिनिधित्व किया, कई वैश्विक संधियां कीं और 1952 से पहले ही दुनिया में भारत की विदेश नीति की मजबूत नींव रखी. काश, इन सबके आलोक में ये भक्त समझ पाते कि नेहरू के 1947 से 1952 तक के कार्यकाल को नकारना या उसकी हेठी करना देश के बुनियादी

1 2 3 57