बिहार के चुनावी रण में चल रहे आरोप-प्रत्यारोप के बीच एनडीए में मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. हालांकि द वायर से बात करते हुए जदयू के मुख्य प्रवक्ता व नीतीश कुमार के बेहद क़रीबी नीरज कुमार ने कहा कि यदि जीत नीतीश के नेतृत्व में मिलती है तो मुख्यमंत्री कोई दूसरा नहीं हो सकता.