तेल, तख़्तापलट और हमला: ईरान में अमेरिकी दख़ल की कहानी

पुस्तक अंश: ईरान और अमेरिका के कटु रिश्तों का इतिहास पुराना है. ईरान के तेल पर अपना और पश्चिम का अधिकार जमाए रखने के लिए अमेरिका ने जो हिंसक, आपराधिक और घृणास्पद काम किए हैं उनकी सूची लम्बी है. सी.आई.ए. की दस्तावेज़ से ही अब पक्के प्रमाण उपलब्ध हैं कि ईरान के राष्ट्रवादी प्रधानमंत्री की सत्ता पलटने के लिए अमेरिका और ब्रिटेन ने जनरल फ़ज़लुल्लाह जाहिदी और सेना को पांच मिलियन डॉलर दिए थे. उस समय ईरान में कम्युनिस्ट पार्टी

लघु कथा: लिंचिंग

बूढ़ी औरत को जब यह बताया गया कि उसके पोते सलीम की ‘लिंचिंग’ हो गई है तो उसकी समझ में कुछ न आया. उसे अंदाज़ा था कि अंग्रेज़ी के शब्द अच्छे होते हैं और उसके पोते के बारे में यह कोई अच्छी ख़बर है.

दस कहानियां: मैं देश से बहुत प्रेम करता हूं

देश के सबसे बड़े देशप्रेमी ने देशप्रेम नापने की एक मशीन बनवाई है . इस मशीन में आदमी बैठ जाता है और सुई घूमने लगती है. पता चल जाता है कि कौन देश से कितना प्रेम करता है.