रचनाकार का समय: भारतीय समाज और राजनीति पर चित्रकला का असर

आधुनिक भारतीय इतिहास को आप ‘चित्र’ या ‘छवि’ के आईने से पढ़ सकते हैं. वरिष्ठ चित्रकार अशोक भौमिक का यह गंभीर लेख भारत में चित्रकला के राजनीतिक और धार्मिक इस्तेमाल की पड़ताल करता है. वे लिखते हैं कि राजा रवि वर्मा द्वारा देवी-देवताओं के चित्रों के बाद भारतीय समाज में तार्किकता का ह्रास होता गया और अंधश्रद्धा तथा नियतिवाद को विस्तार मिला.