हुगली ज़िले के निवासी सामाजिक कार्यकर्ता अमित नंदी को 14 फरवरी को गिरफ़्तार किया गया. एक सब-इंस्पेक्टर की शिकायत पर उनके ख़िलाफ़ दर्ज एफआईआर में एक फेसबुक पोस्ट का ज़िक्र है, जिसमें कहा जा रहा है कि नंदी ने एक ट्रैफिक पोस्ट पर प्रदर्शित सड़क-सुरक्षा संदेश का मज़ाक उड़ाया था.
बंगाल के रहने वाले श्रमिकों का आरोप है कि उन्हें देश के विभिन राज्यों, जहां वे काम करने गए थे, से बिना किसी वैध कारण के ‘बांग्लादेशी घुसपैठिया’ बताकर गिरफ़्तार किया गया, पहचान पत्रों को फ़र्ज़ी बताकर छीन लिया गया और फिर बीएसएफ ने बर्बरता से पीटकर उन्हें बांग्लादेश की सीमा में धकेल दिया. कुछ लोग पुलिस की मदद से हफ़्तों बाद भारत लौट पाए, पर कई अब भी लापता हैं.
पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के एक व्यक्ति को असम एनआरसी के लिए गठित विदेशी न्यायाधिकरण से एक नोटिस मिला है. जनवरी में मिले इस नोटिस में उनसे 15 जुलाई तक नागरिकता के दस्तावेज़ जमा करने या विदेशी घोषित किए जाने की बात की गई है. तृणमूल कांग्रेस ने इस घटना को मतदाता सूची के प्रस्तावित स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न और पश्चिम बंगाल में एनआरसी लागू करने की कथित कोशिश से जोड़ा है.
पश्चिम बंगाल के कालीगंज में सोमवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने उपचुनाव में जीत हासिल की थी. पार्टी द्वारा आयोजित विजय जुलूस के दौरान हुए बम धमाके में एक दस वर्षीय बच्ची की मौत हो गई. बच्ची के परिजनों ने इसके लिए सत्तारूढ़ दल को ज़िम्मेदार ठहराया है.
कोलकाता के सरकारी अस्पताल आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले को चार महीने हो गए हैं. इस घटना के बाद पूरे बंगाल में अभूतपूर्व विरोध प्रदर्शन देखने को मिला था. मृतका के माता-पिता से द वायर की बातचीत.
घटना बीरभूम ज़िले की है, जहां हरिसारा गांव में दो महिलाओं पर जादू-टोने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने उन्हें निर्वस्त्र करके लाठियों से तब तक पीटा जब तक कि उन्होंने दम नहीं तोड़ दिया और शवों को नहर में फेंक दिया. मामले में पुलिस ने 15 लोगों को हिरासत में लिया है.
घटना नंदीग्राम की है. पीड़ित महिला पहले भाजपा की सदस्य थीं और हाल ही में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुई हैं. उनका कहना है कि वे पार्टी बदलने के चलते इस हमले का शिकार हुईं.
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना ज़िले के संदेशखाली इलाके में घटित घटना के आरोपी टीएमसी नेता शेख़ शाहजहां की गिरफ़्तारी पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा था कि अदालतों द्वारा उनकी गिरफ़्तारी पर रोक के कारण पुलिस उन्हें गिरफ़्तार नहीं कर सकी है.
तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के इस ऐलान के बाद पश्चिम बंगाल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने उन्हें 'अवसरवादी' क़रार दिया है, जबकि भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले राहुल गांधी ने इससे पहले कहा था कि सीट बंटवारे पर चर्चा जारी है.
यह शिक्षक भर्ती घोटाला 2014 का है, जब पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड ने प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) आयोजित की थी. साल 2021 में यह सामने आया कि कम टीईटी स्कोर वाले व्यक्तियों को शिक्षक पद दे दिए गए थे. इस घोटाले के ख़िलाफ़ इन लोगों का विरोध प्रदर्शन 950 दिनों से अधिक समय से चल रहा है.
पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर ज़िले का मामला. लोढ़ा शाबर समुदाय से आने वाले 12 वर्षीय लड़के पर खाना चुराने का आरोप लगाते हुए भीड़ ने कथित तौर पर उन्हें शारीरिक यातनाएं दीं और उनका सिर मुंडवा दिया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई. पुलिस ने अब तक सात लोगों को गिरफ़्तार किया है, जिनमें एक टीएमसी नेता भी शामिल हैं, जिन पर भीड़ को भड़काने का आरोप है.
पश्चिम बंगाल के मालदा ज़िले के पकुआहाट गांव में बीते 18 जुलाई को हुई इस बर्बर घटना की जानकारी 22 जुलाई को एक वीडियो सामने आने के बाद हुई. साप्ताहिक बाज़ार के दौरान चोरी के शक में दोनों महिलाओं को भीड़ ने बर्बर तरीके से पीटने के साथ निर्वस्त्र घुमाया था. भीड़ में अधिकांश महिलाएं शामिल थीं.