सीजेआई आवास का पता बदलेगा: जस्टिस सूर्यकांत नहीं जाएंगे 5, कृष्णा मेनन मार्ग

करीब दो दशक बाद सीजेआई आवास का पता (5, कृष्णा मेनन मार्ग) बदलने वाला है. सरकारी सूत्रों के मुताबिक, जस्टिस सूर्यकांत अपने मौजूदा बंगले में ही रहना चाहते हैं और यह बंगला पहले से ही उनके उत्तराधिकारी जस्टिस विक्रम नाथ को आवंटित किया जा चुका है.

पंजाब में स्थानीय बनाम बाहरी के मुद्दे ने पहुंचाया राज्य सरकार को नुकसान

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार कई समस्याओं से घिरी हुई है, जिसमें एक नया मुद्दा और जुड़ गया है: बाहरी बनाम स्थानीय निवासी का संघर्ष.

4.73 करोड़ लंबित मामले, 18.6% पद ख़ाली: सीजेआई बनने पर जस्टिस सूर्यकांत को निचली अदालतों पर देना होगा ध्यान

जस्टिस सूर्यकांत अगले महीने देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश का पद संभालेंगे. उनके सामने निचली अदालतों में रिक्त पदों और लंबित मामलों का संकट सबसे बड़ी चुनौती होगी. देशभर की निचली अदालतों में कुल स्वीकृत में से 18.6% पद ख़ाली हैं और 4.7 करोड़ से ज़्यादा मामले लंबित हैं.

कई संवेदनशील राजनीतिक फैसलों का हिस्सा रहे जस्टिस सूर्यकांत को अगला सीजेआई बनाने की सिफ़ारिश

सीजेआई बीआर गवई ने केंद्रीय विधि मंत्री को भेजे गए पत्र में शीर्ष अदालत के वरिष्ठतम न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत को अपना उत्तराधिकारी बनाए जाने की सिफ़ारिश की है. सीजेआई गवई का कार्यकाल अगले महीने की 23 तारीख तक है. इसके बाद जस्टिस सूर्यकांत 53वें सीजेआई होंगे और 24 नवंबर से 9 फरवरी 2027 तक पद पर रहेंगे.

एक्सक्लूसिव: फुल कोर्ट बैठक के दौरान सीजेआई चंद्रचूड़ और कुछ जजों के बीच हुई थी तीखी बहस

इस अगस्त में कुछ वकीलों को वरिष्ठ अधिवक्ता का दर्जा देने के संबंध में हुई उच्चतम अदालत की एक फुल कोर्ट मीटिंग के दौरान मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ को कुछ न्यायाधीशों के तीखे विरोध का सामना करना पड़ा था.

सीजेआई चंद्रचूड़ के नेतृत्व में सुप्रीम कोर्ट के प्रशासनिक फ़ैसलों पर बार एसोसिएशन को आपत्ति

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने सर्वोच्च न्यायालय के प्रतीक चिह्न और ‘लेडी जस्टिस’ की प्रतिमा में किए गए बदलाव के ख़िलाफ़ एक प्रस्ताव भी पारित किया है.