पुंछ: पाक गोलीबारी में मारे गए मौलवी को टीवी चैनलों ने ‘आतंकवादी’ बताया, स्थानीय नाराज़

मंगलवार को पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में पुंछ के मौलवी कारी मोहम्मद इकबाल की मौत हो गई. कई राष्ट्रीय समाचार चैनलों ने उनकी तस्वीर का इस्तेमाल करते हुए उन्हें 'आतंकवादी' बताया था. पुंछ पुलिस ने इस झूठे नैरेटिव का खंडन करते हुए ख़बरों को 'निराधार और भ्रामक' बताया है.