पुनर्वास पर सवाल, आदिवासी आखिर कहां जाएं: विवादों के घेरे में पलामू बाघ परियोजना

आदिवासी समुदाय बाघ के लिए निर्धारित क्षेत्रों में बाघों और अन्य प्राकृतिक सृष्टि के साथ सदियों से रहता आ रहा है. लेकिन वन विभाग की पुनर्वास नीति इसे अनदेखा कर देती है. जब सरकारी विभाग ही सरकारी प्रक्रियाओं को दरकिनार कर आदिवासी समाज को उत्पीड़ित करता है, तो आदिवासी समाज क्या करेगा?