उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर जिले के एक पार्क से डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को अज्ञात लोगों ने रात के अंधेरे में चुरा लिया. जनवरी 2025 में भी इसी पार्क में आंबेडकर की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया था, जिसके बाद प्रशासन ने नई प्रतिमा लगवाई थी. जिले में लगभग 110 आंबेडकर प्रतिमाएं स्थापित हैं, और बीते वर्षों में कई बार उन्हें नुकसान पहुंचाया गया है.
दो साल पहले जौनपुर में एक गौशाला की बदहाल हालत पर ख़बर प्रकाशित होने के बाद ग्राम प्रधान ने पत्रकारों के ख़िलाफ़ केस दर्ज करवाया था. 2024 में हाईकोर्ट ने एफआईआर रद्द करते हुए यूपी पुलिस को फटकार लगाई थी. अब जाकर एससी-एसटी कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेशानुसार केस ख़त्म करने का आदेश दिया है.
अडानी समूह का मिर्ज़ापुर में प्रस्तावित थर्मल पावर प्लांट स्थानीय लोगों के विरोध का सामना कर रहा है. आरोप है कि पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए आयोजित जनसुनवाई में स्थानीय भागीदारी नहीं थी. पर्यावरण पर पड़ने वाले असर और जल संकट के खतरे से चिंतित ग्रामीणों ने परियोजना को लेकर की जा रही जल्दबाज़ी पर सवाल खड़े किए हैं.