द वायर हिंदी की रिपोर्ट में यह खुलासा होने के बाद कि जदयू नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पटना में आलीशान फ्लैट गिफ्ट में दिया है, विपक्ष ने राज्य सरकार पर तीखे हमले किए हैं. विपक्षी दलों ने नीतीश कुमार पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है.
सुशासन बाबू के बेटे को ललन सिंह ने भेंट किया पटना में आलीशान घर, तुरंत बाद मिला केंद्र में मंत्री पद
गिफ्ट डीड के अनुसार, ललन सिंह बचपन से ही निशांत कुमार के प्रति गहरी आत्मीयता और स्नेह रखते आये हैं. निशांत के व्यवहार से खुश होकर ललन सिंह ने पटना के सबसे महंगे इलाके में स्थित एक आलीशान घर मुख्यमंत्री के बेटे को भेंट कर दिया.
बिहार के संविदा भर्ती घोटाले पर द वायर हिंदी की पहली ख़बर ने बताया था कि किस तरह उर्मिला इंटरनेशनल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी ने बिहार के सरकारी विभागों में संविदा नियुक्ति पर लगभग एकाधिकार कर लिया है और अवैध मुनाफ़ा भी कमाया है. इस श्रृंखला की दूसरी क़िस्त में हम देखेंगे कि इस पूरे नेटवर्क को सुचारू रूप से चलाने के लिए कंपनी ने इन विभागों के अधिकारियों और सरकारी संस्थानों को कथित तौर पर रकम और महंगे