उपराष्ट्रपति जैसे संवैधानिक पद को कौन सुशोभित कर सकता है? आरएसएस की राजनीति से प्रेरित सीपी. राधाकृष्णन, जो 17 साल की उम्र में जनसंघ की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य बने? या संवैधानिक पदों पर रहे जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी, जिन्होंने 26 वर्ष की उम्र में उस्मानिया विश्वविद्यालय से विधि की डिग्री लेकर वकालत शुरू की और न्यायपालिका की सर्वोच्चता तक पहुंचे?
छत्तीसगढ़ में बेमेतरा ज़िले के बिरनपुर गांव में हुई कथित सांप्रदायिक हिंसा के ख़िलाफ़ हिंदू संगठनों ने राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया था. इस दौरान जगदलपुर में बस्तर क्षेत्र के भाजपा नेताओं और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में मुसलमानों और ईसाइयों के आर्थिक बहिष्कार का संकल्प लेता वीडियो सामने आया है.