कृषि क़ानून: ‘हमने इस आंदोलन में कुछ नहीं पाया, सिर्फ खोया है’

वीडियो: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तीन कृषि क़ानून वापस लेने के निर्णय की घोषणा के बाद दिल्ली के टिकरी बॉर्डर पर मौजूद ख़ुश तो नज़र आए लेकिन यह जीत और हार का मिलाजुला भाव था. किसानों ने कहा कि उन्होंने आंदोलन के दौरान बहुत कुछ खोया है. इन किसानों से बातचीत.

अमरावती हिंसा: पीड़ितों ने कहा- पुलिस की ‘अक्षमता’ ने मामले को बदतर बनाया

वीडियो: बीते 13 नवंबर को अमरावती में भाजपा द्वारा बुलाए गए बंद के दौरान जगह-जगह भीड़ ने पथराव किया था. इस दौरान मुसलमानों के स्वामित्व वाली दुकानों को आग लगा दी गई और हिंदू मंदिरों को भी कथित तौर पर क्षतिग्रस्त किया गया.

अगर गुड़गांव में नमाज़ हुई तो मैं वहां तलवार लेकर दिखाई दूंगा: हिंदुत्ववादी नेता

वीडियो: बीते पांच नवंबर को बजरंग दल और विहिप के कार्यकर्ताओं ने गुड़गांव के सेक्टर 12ए में उस जगह पर गोवर्धन पूजा का आयोजन किया था, जहां हर शुक्रवार जुमे की नमाज होती थी. ये कार्यकर्ता पिछले कुछ समय से यहां नमाज़ का विरोध कर रहे थे. द वायर ने दिनेश भारती से बात की, जो गुड़गांव में नमाज़ बाधित करने के आरोप में कई बार जेल जा चुके हैं. दिनेश भारत माता वाहिनी के सदस्य हैं और विहिप से

‘अच्छे दिन ऐसे आए हैं कि अब रोटी भी नहीं मिलती’

वीडियो: देश में रसोई गैस की कीमतें 1000 रुपये के पार पहुंच गई हैं. संकटग्रस्त परिवारों का कहना है कि बढ़ती कीमतों के संकट के बीच वे अपने वाहनों में पेट्रोल या डीजल डाले बिना तो रह सकते हैं, लेकिन एलपीजी सिलेंडर के बिना कैसे रह सकते हैं.

‘मोदी जी टीके की सेंचुरी मना रहे हैं, पेट्रोल की सेंचुरी क्यों नहीं मना रहे हैं’

वीडियो: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वादे के साथ सत्ता में आए थे कि अगर उनकी सरकार बनी तो लोगों को पेट्रोल की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिलेगी. सात साल हो गए हैं, लोग सीएनजी की दोगुनी कीमत चुका रहे हैं, पेट्रोल ने 100 रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और डीज़ल की कीमत दोगुनी हो चुकी है. पेट्रोल-डीज़ल और सीएनजी की बढ़ती कीमतों को लेकर दिल्ली के लोगों से बातचीत.

गुड़गांव: खुले में नमाज़ पढ़ने का हिंदू समूहों ने किया विरोध

वीडियो: गुड़गांव के सेक्टर 47 में हर शुक्रवार जुमे की नमाज़ के लिए मुस्लिम समुदाय के लोगों का समूह इकट्ठा होता है. वे मई 2018 से यहां की एक ख़ाली ज़मीन पर नमाज़ अदा कर रहे हैं. इस साल बजरंग दल और भारत माता वाहिनी के कार्यकर्ता इसका विरोध कर रहे हैं.

हाथरस गैंगरेप और मर्डर के साल भर बाद भी ख़ौफ़ में है पीड़ित परिवार

वीडियो: उत्तर प्रदेश के हाथरस ज़िले में एक दलित युवती के साथ बलात्कार और हत्या की घटना को एक साल हो गए. बीते दिनों दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में उनके परिवार के लिए न्याय की मांग के लिए एक राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया.

उत्तर पूर्वी दिल्ली: ‘मेरी पिटाई के बाद जेल में डालने की धमकी दी गई’

वीडियो: उत्तर-पूर्व दिल्ली की हामिदा इदरीसी का आरोप है कि बीते 30 अगस्त को उनके किरायेदार और पड़ोसियों के बीच झगड़ा हुआ था. उन्होंने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था. बाद में दयालपुर थाने के एसएचओ गिरीश जैन और अन्य पुलिसकर्मी उन्हें जबरन थाने ले गए और उनकी बेरहमी से पिटाई की गई. हालांकि पुलिस ने इन आरोपों का खंडन किया है.

फ़िरोज़ाबाद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डेंगू प्रभावित परिवारों से मिले, ‘2 मिनट भी न रुके’

वीडियो: उत्तर प्रदेश के फ़िरोज़ाबाद ज़िले में डेंगू और वायरल बुखार से लगातार बच्चों की मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है. क़रीब 100 बच्चों की मौत हो जाने के बाद भी सरकार की लापरवाही इतनी है कि अस्पताल में एक बेड पर 3 से 4 बच्चों का इलाज किया जा रहा है.

राबिया सैफ़ी हत्याकांड: वकील ने साज़िश का आरोप लगाया, सीबीआई जांच की मांग

वीडियो: बीते 26 अगस्त को 21 वर्षीय नागरिक सुरक्षा अधिकारी राबिया सैफ़ी का शव हरियाणा के फ़रीदाबाद शहर के सूरजकुंड-पाली इलाके में मिला था. इस मामले में निजामुद्दीन नाम के एक व्यक्ति ने दिल्ली के कालिंदी कुंज पुलिस स्टेशन में हत्या करने की बात क़बूल करते हुए आत्मसमर्पण किया. पुलिस का कहना है कि निजामुद्दीन का दावा है कि उसकी शादी राबिया से हुई थी, लेकिन परिवार ने इस जानकारी से इनकार किया है. द वायर ने राबिया के परिवार

मथुरा डोसा स्टॉल पर सांप्रदायिक हमला, आरोपी की पहचान हुई

वीडियो: उत्तर प्रदेश के मथुरा में श्रीनाथ डोसा स्टॉल पर देवराज पंडित और राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के कुछ कार्यकर्ताओं ने बीते 18 अगस्त को एक मुस्लिम के काम करने की वजह से हमला कर दिया था. हमले के बाद इसका नाम बदलकर अमेरिकन डोसा कॉर्नर नाम दिया गया है. इसे लेकर द वायर ने कुछ खाद्य स्टॉल मालिकों और पुलिस उपाधीक्षक वरुण कुमार सिंह से मुलाकात की और देवराज पंडित के एक दोस्त से भी बात की, जो हिंदुत्ववादी

राजस्थान में मुस्लिम भिखारी को पीटने के आरोपी ने क़ुबूला गुनाह

वीडियो: राजस्थान के अजमेर शहर में कानपुर के रहने वाले अशमन अली को उनके नाम और धर्म के कारण ही पीटा गया था. हिंदुत्ववादी कार्यकर्ता ललित शर्मा ने उनके परिवार के साथ भी मारपीट की थी. इसके बावजूद पुलिस ने अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ केस दर्ज किया है. द वायर से बातचीत में ललित शर्मा का दावा है कि वह किसी भी चीज़ से नहीं डरते. चूंकि उन्हें बजरंग दल के नेताओं और स्थानीय पुलिसकर्मियों का भी समर्थन प्राप्त है.

तालिबान का शरिया क़ानून: कितना सही, कितना ग़लत

वीडियो: 20 साल बाद तालिबान एक बार फिर अफ़ग़ानिस्तान की सत्ता में लौटा है. सत्ता हासिल करने के बाद तालिबान यहां शरिया क़ानून लागू करने जा रहा है, जिसके चलते वहां की महिलाएं काफ़ी ज़्यादा डरी हुई हैं. इतनी ज़्यादा कि वो अपने घरों से बाहर तक नहीं आ रही हैं. इस पूरे मामले पर विशेषज्ञ फ़ैज़ान मुस्तफ़ा का नज़रिया.

भारत आए अफ़ग़ानिस्तान के नागरिकों ने बताया आंखों देखा हाल

वीडियो: 20 साल बाद तालिबान ने एक बार फिर अफ़ग़ानिस्तान पर क़ब्ज़ा कर लिया है, जिससे वहां के नागरिक दहशत में हैं और देश छोड़कर भाग रहे हैं. द वायर ने दिल्ली आए वहां के कई नागरिकों से बात की. इनमें से कई ऐसे भी थे, जिन पर तालिबान आतंकियों ने हमला किया था.

जंतर मंतर पर ख़ूनी नारे लगा रहे शख़्स के पिता ने कहा, सरेंडर करे बेटा

वीडियो: बीते 8 अगस्त को दिल्ली के जंतर मंतर पर एक कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम विरोधी हिंसक नारे लगे थे. उत्तम उपाध्याय उन लोगों में से एक हैं, जिन्हें वीडियो में ये नारे लगाते हुए देखा जा सकता है. इस कार्यक्रम के बाद से वह घर नहीं लौटे हैं. दिल्ली पुलिस का कहना है कि वह वीडियो में किसी की पहचान नहीं कर पाई है, लेकिन द वायर ने उत्तम कुमार की पहचान की और उनके परिवार से बातचीत भी