भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,73,80,253 हो गए हैं और इस महामारी की चपेट में आकर 4,86,451 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. ये लगातार चौथा दिन है, जब देश में एक दिन में 2.5 लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं. विश्व में संक्रमण के 32.81 करोड़ से ज़्यादा मामले दर्ज किए गए हैं और 55.39 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है.
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के बीते एक दिन में 2,71,202 नए मामले आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,71,22,164 हो गए हैं. इस अवधि में 314 मरीज़ों की मौत के साथ मृतक का आंकड़ा 4,86,066 पहुंच गया है. विश्व में संक्रमण के 32.62 करोड़ से ज़्यादा मामले दर्ज किए हैं और 55.35 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है.
भारत की ओर से यह बयान ऐसे समय में आया है, जब नेपाल के विपक्षी दलों ने उन ख़बरों को लेकर असंतोष जताया है, जिसमें दावा किया गया था कि भारत सरकार उन क्षेत्रों में निर्माण गतिविधियां कर रही है, जिन्हें नेपाल ने अपने नक्शे में शामिल किया है. नेपाल की मुख्य विपक्षी पार्टी सीपीएन-यूएमएल द्वारा प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा से सीमा मुद्दे पर अपना रुख़ रखने और लिपुलेख पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की गई है.
उत्तराखंड में 30 दिसंबर को एक चुनावी रैली के दौरान नरेंद्र मोदी ने कहा था कि उनकी सरकार लिपुलेख में सड़क विस्तार करने जा रही है. इसके बाद नेपाल के सत्तारूढ़ गठबंधन के प्रमुख दल नेपाली कांग्रेस ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यह मुद्दा दोनों देशों के बीच हुए समझौते के ख़िलाफ़ है. नेपाल लिपुलेख को अपना हिस्सा बताता रहा है.
देश में बीते एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,68,833 नए मामले सामने आए हैं, जिसके साथ ही कुल मामलों की संख्या 3,68,50,962 हो गई है. इनमें ओमीक्रॉन के 6,041 मामले हैं. विश्वभर में संक्रमण के 32.32 करोड़ से ज़्यादा मामले दर्ज किए गए हैं और इसके चलते 55.29 लाख से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं.
भारत में बीते एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,64,202 नए मामले सामने आए हैं, जो 239 दिनों में सबसे अधिक है. इसके साथ ही कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,65,82,129 हो गई है. इस अवधि में संक्रमण से 315 मरीज़ों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 4,85,350 हो गई है.
देश में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 संक्रमण के 2,47,417 नए मामले सामने आने के बाद कुल मामलों की संख्या 3,63,17,927 हो गई है, जिनमें 5,488 मामले ओमीक्रॉन स्वरूप के हैं. विश्वभर में संक्रमण के 31.53 करोड़ से ज़्यादा मामले दर्ज किए गए हैं और 55.10 लाख से अधिक लोग महामारी के चलते जान गंवा चुके हैं.
भारत में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 1,94,720 नए मामले सामने आने के बाद कुल मामलों की संख्या 3,60,70,510 हो गई है, जिनमें 4,868 मामले ओमीक्रॉन स्वरूप के हैं. इस अवधि में 442 और मरीज़ों की मौत होने से कोविड-19 के मृतकों की संख्या 4,84,655 पर पहुंच गई है.
कजाकिस्तान में दो जनवरी को एक प्रकार के वाहन ईंधन की क़ीमतों के लगभग दोगुने होने पर प्रदर्शन शुरू हुए थे, जो तेज़ी से पूरे देश में फैल गए. इन प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा में 2,200 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं. देश की ख़ुफ़िया और आतंकवाद-निरोधक एजेंसी ने सोमवार को कहा कि अब स्थिति ‘स्थिर और नियंत्रण में है.’
देश में लगातार तीसरे दिन कोविड संक्रमण के डेढ़ लाख से अधिक मामले सामने आने के बाद कुल मामलों की संख्या 3,58,75,790 हो गई है. इनमें ओमीक्रॉन स्वरूप के 4,461 मामले हैं. दुनियाभर में संक्रमण के 31.05 करोड़ से ज़्यादा मामले दर्ज किए गए हैं और 54.95 लाख से अधिक लोग महामारी के चलते जान गंवा चुके हैं.
सुप्रीम कोर्ट समिति ने तीन जनवरी को एक नोटिस जारी करके लोगों से अपील की थी कि अगर उन्हें लगता है कि उनका फोन भी पेगासस हमले का शिकार हुआ था तो वे समिति से संपर्क कर सकते हैं.
म्यांमार की एक अदालत ने अपदस्थ नेता आंग सान सू ची को अवैध रूप से ‘वॉकी-टॉकी’ आयात करने, रखने और कोरोना वायरस संबंधी पाबंदियों का उल्लंघन करने के लिए दोषी पाए जाने के बाद चार और साल क़ैद की सज़ा सुनाई है. सू ची को पिछले महीने दो अन्य मामलों में दोषी ठहराया गया था और चार साल की जेल की सज़ा दी गई थी, जिसे बाद में देश की सैन्य सरकार के प्रमुख ने आधा कर दिया था.
विभिन्न वैश्विक संगठनों के एक समूह द्वारा जारी संयुक्त बयान में कहा गया है कि पिछले महीने हरिद्वार में आयोजित ‘धर्म संसद’ में मुस्लिमों के ख़िलाफ़ कथित तौर पर भड़काऊ भाषणों पर दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, ब्रिटेन, नीदरलैंड, जर्मनी, स्कॉटलैंड, फिनलैंड और न्यूज़ीलैंड में प्रवासी समूहों ने अपना रोष जताया है.
भारत में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड 19 संक्रमण के 1,79,723 नए मामले आने से कुल मामलों की संख्या 3,57,07,727 पर पहुंच गई है और मृतकों का आंकड़ा 4,83,936 हो गया है. देश में वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रॉन मामलों की संख्या चार हज़ार के पार हो गई है.
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,55,33,925 बढ़कर हो गई है और अब तक 4,83,790 लोगों की मौत हो चुकी है. देश में इसके नए वैरिएंट ओमीक्रॉन के कुल 3,623 केस हो गए हैं. विश्व में संक्रमण के 30.51 करोड़ से ज़्यादा मामले दर्ज किए गए हैं और यह महामारी 54.84 लाख से अधिक लोगों की मौत का कारण बन चुकी है.