सरकार के विरोधियों पर पेगासस स्पायवेयर का इस्तेमाल किए जाने से जुड़े एक सवाल के जवाब में पोलैंड के सत्ताधारी कंज़र्वेटिव पार्टी ‘लॉ एंड जस्टिस’ के नेता और उप-प्रधानमंत्री जारोस्लाव कैकजिंस्की कहा कि इसका इस्तेमाल कई देशों का खुफ़िया विभाग अपराध और भ्रष्टाचार से निपटने में कर रहा है. उन्होंने इस बात से इनकार किया है कि इसका इस्तेमाल उनके राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने में किया जा रहा है.
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,53,68,372 हो गई है और इस महामारी के कारण अब तक 4,83,463 लोग दम तोड़ चुके हैं. देश में कोविड-19 वायरस के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन के कुल 3,071 मामले दर्ज किए गए हैं.
एक रिपोर्ट से हवाले से पता चला था कि चीन द्वारा एलएसी पर पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील के पास पुल का निर्माण किया जा रहा है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि पुल उन क्षेत्रों में बनाया जा रहा है, जो लगभग 60 वर्ष से चीन के अवैध क़ब्ज़े में हैं और भारत ने इस तरह के अवैध क़ब्ज़े को कभी स्वीकार नहीं किया है. भारत ने चीनी दूतावास द्वारा सांसदों को पत्र लिखे जाने की
भारत में कोरोना वायरस के ओमीक्रॉन वैरिएंट के कुल मामले तीन हज़ार के पार हो गए हैं और कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,52,26,386 हो गई है. देश में इस महामारी की चपेट में आकर अब तक 4,83,178 लोग जान गंवा चुके हैं, वहीं विश्व में मौत का आंकड़ा 54.72 लाख से अधिक हो गया है.
भारत में कोविड 19 वायरस के ओमीक्रॉन वैरिएंट के एक दिन में सर्वाधिक 495 नए मामले आए हैं. देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,51,09,286 हो गई है और मौत का आंकड़ा 4,82,876 हो चुका है. विश्व में संक्रमण के 29.78 करोड़ से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं और 54.65 लाख से अधिक लोगों ने इस महामारी की चपेट में आकर दम तोड़ा है.
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,50,18,358 हो गए हैं, वहीं बीते एक दिन में 534 रोगियों ने इस महामारी के चलते जान गंवाई है. दुनियाभर में संक्रमण के 29.52 करोड़ से अधिक मामले सामने आए हैं और अब तक 54.57 लाख से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चीन इस पुल का निर्माण पैंगोंग त्सो झील के उत्तरी किनारे पर फिंगर आठ से 20 किलोमीटर पूर्व में कर रहा है. कांग्रेस ने इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि चीन चाहे उकसाए, पुल बनाए, सैन्य गांव बसाए… पर मोदी जी चुप हैं! यही है चीन को लाल आंख दिखाने की नीति?
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 3,49,60,261 हो गए हैं और पिछले 24 घंटे में 124 लोगों की मौत के बाद इस महामारी की चपेट में आकर जान गंवाने वालों का आंकड़ा 4,82,017 पहुंच गया है. विश्व में संक्रमण के 29.25 करोड़ से ज़्यादा मामले दर्ज किए गए हैं और अब तक 54.49 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.
बीते एक जनवरी को एक सरकारी चीनी मीडिया के पत्रकार ने अपने वीडियो ट्वीट में दावा किया था कि गलवान घाटी में चीनी राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया है. लद्दाख में स्थित ये वही घाटी है, जहां जून 2020 में चीन और भारत के सैनिकों के बीच ख़ूनी संघर्ष हुआ था. वीडियो में कुछ चीनी सैनिकों को किसी पहाड़ी इलाके में अपना राष्ट्रीय ध्वज फ़हराते हुए दिखाया गया है. हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि ये गलवान
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 3,49,22,882 हो गया है और अब तक 4,81,893 लोगों की जान इस महामारी के कारण जा चुकी है. विश्व में संक्रमण के मामले 29 करोड़ के पार हो गए हैं और 54.43 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है.
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक 3,48,89,132 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 4,81,770 हो चुकी है. विश्व में संक्रमण के 28.92 करोड़ से अधिक मामले सामने आए हैं और 54.40 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है.
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर जहां 3,48,61,579 हो गए हैं, वहीं बीते 24 घंटे में 406 मरीज़ों की मौत के बाद इस महामारी के कारण जान गंवाने वालों का आंकड़ा 4,81,080 पहुंच गया है. विश्व में संक्रमण के 28.82 करोड़ से अधिक मामले सामने आए हैं और अब तक 54.36 लाख से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.
तकनीकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी गूगल ने अपनी मासिक पारदर्शिता रिपोर्ट में कहा कि गूगल ने उपयोगकर्ताओं की शिकायत के अलावा स्वचालित पहचान के आधार पर भी नवंबर 2021 में 3,75,468 सामग्रियों को हटाया. वहीं, फेसबुक ने भारत में नवंबर के दौरान 1.62 करोड़ से अधिक सामग्रियों पर कार्रवाई की जानकारी दी.
22 दिसंबर को दिल्ली के एक होटल में ऑल-पार्टी इंडियन पार्लियामेंट्री फोरम फॉर तिब्बत के तहत कम से कम छह सांसदों ने एक डिनर में भाग लिया था, जिसमें तिब्बती प्रशासन के प्रतिनिधि मौजूद थे. इसे लेकर दिल्ली स्थित चीनी दूतावास ने सीधे सांसदों को ही पत्र लिखकर नाराज़गी ज़ाहिर की है.
चीन ने भारत के अरुणाचल प्रदेश में 15 और स्थानों के लिए चीनी अक्षरों, तिब्बती और रोमन वर्णमाला के नामों की घोषणा की है. चीन अरुणाचल प्रदेश को दक्षिण तिब्बत का हिस्सा बताता है. भारत ने इसे ख़ारिज करते हुए कहा कि यह राज्य हमेशा से भारत का अभिन्न अंग रहा है और हमेशा रहेगा, क्योंकि गढ़े गए नामों से यह तथ्य नहीं बदलेगा.