भारत ने प्रसिद्ध फिल्मकार सत्यजीत रे के बांग्लादेश स्थित पैतृक घर को संरक्षित करने में मदद करने की पेशकश की है. रे के दादा और बांग्ला साहित्य एवं सांस्कृतिक इतिहास की एक महत्वपूर्ण हस्ती- उपेन्द्रकिशोर राय चौधरी का पैतृक घर ढहाया जा रहा है ताकि उसकी जगह एक नई इमारत बनाई जा सके.
भारत और पाकिस्तान के हालिया सैन्य टकराव के बाद पहली बार दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने तियानजिन में आयोजित एससीओ शिखर सम्मेलन में एक मंच साझा किया. इस दौरान दोनोंं विदेश मंत्रियों ने सावधानीपूर्वक एक-दूसरे का नाम लेने से परहेज़ किया, लेकिन पहलगाम आतंकी हमला और भारत-पाकिस्तान के बीच चार दिनों तक चले सैन्य टकराव की झलक उनके बयानों में ज़रूर नज़र आई.
चीन और पाकिस्तान मिलकर दक्षिण एशिया में एक नया क्षेत्रीय संगठन खड़ा करने की तैयारी में हैं, जो निष्क्रिय हो चुके सार्क की जगह ले सकता है. विशेषज्ञ मानते हैं कि भारत के लिए यह कूटनीतिक व रणनीतिक चुनौती है, खासकर जब पड़ोसी देश इस गठबंधन की ओर झुकते दिख रहे हैं.
ब्रिक्स देशों द्वारा डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ नीति के विरोध में बयान जारी करने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत के ऊपर 10% अतिरिक्त टैरिफ लगाए जाने की धमकी दी है. भारत ब्रिक्स का संस्थापक सदस्य है और हालिया ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हिस्सा लिया था.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ह्वाइट हाउस में इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मेज़बानी की. ट्रंप के सत्ता में लौटने के बाद से नेतन्याहू की यह तीसरी अमेरिका यात्रा है. इस दौरान नेतन्याहू ने बताया कि उन्होंने ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया है.
दलाई लामा के संबंध में चीन ने बयानबाज़ी और तेज़ करते हुए कहा है कि उसने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 14वें दलाई लामा को जन्मदिन की बधाई देने और उनके जन्मदिन के अवसर पर आयोजित समारोह में भारतीय अधिकारियों की मौजूदगी को लेकर भारत के समक्ष औपचारिक विरोध दर्ज कराया है.
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद को सौंपी गई एक नई रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि बड़ी संख्या में बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने ग़ाज़ा और वेस्ट बैंक में इज़रायल के कब्ज़े और सैन्य अभियानों को सुविधाजनक बनाने या उनसे लाभ उठाने में प्रमुख भूमिका निभाई है, जो अंतरराष्ट्रीय क़ानून का उल्लंघन है.
उद्योगपति एलन मस्क द्वारा ‘अमेरिका पार्टी’ नाम से एक नई राजनीतिक दल लॉन्च किए जाने को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘बेतुका’ कहा है. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रुथ सोशल पर कहा कि मस्क ‘पिछले पांच हफ्तों में पटरी से उतर चुके हैं’ और ‘एक चलती-फिरती तबाही’ बन गए हैं.
बीते दिनों हिमाचल प्रदेश के मैक्लोडगंज में तिब्बती बौद्ध धर्म के वरिष्ठ लामाओं की एक धार्मिक बैठक में दलाई लामा ने ऐलान किया था कि उनकी मृत्यु के बाद भी दलाई लामा की गद्दी चलती रहेगी. इसका सीधा मतलब था कि मौजूदा दलाई लामा का उत्तराधिकारी होगा. जहां चीन ने इसका विरोध किया है, भारत ने कहा है कि भारत सरकार धार्मिक मामलों में कोई राय नहीं रखती.
भारत के विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारतीय नागरिकों का अपहरण 1 जुलाई को तब हुआ, जब हथियारबंद हमलावरों ने पश्चिमी माली के कायेस में एक फैक्ट्री पर हमला किया. इस दौरान फैक्ट्री में काम करने वाले तीन भारतीयों को बंधक बना लिया गया था.
अमेरिकी सीनेट में सिर्फ एक वोट से ट्रंप का विवादास्पद टैक्स बिल पास हुआ. बर्नी सैंडर्स ने कहा कि इससे सबसे अमीर 1% को एक ट्रिलियन डॉलर की छूट मिलेगी, जबकि मेडिकेड और अफोर्डेबल केयर एक्ट में कटौती से 1.6 करोड़ लोग बीमा से वंचित होंगे. उन्होंने इसे विनाशकारी बताया.
बांग्लादेश की इंटरनेशनल क्राइम्स ट्राइब्यूनल ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख़ हसीना को अदालत की अवमानना के मामले में छह महीने की जेल की सज़ा सुनाई है. मानवता के ख़िलाफ़ अपराधों में मुक़दमा भी जारी है. हसीना निर्वासन में हैं. बांग्लादेश सरकार ने भारत से उनके प्रत्यर्पण की औपचारिक मांग की है.
न्यूयॉर्क सिटी मेयर पद के डेमोक्रेटिक उम्मीदवार ज़ोहरान ममदानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की गिरफ़्तारी और निर्वासन की धमकी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. ममदानी ने कहा कि वे इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट को डर फैलाने से रोकेंगे और ट्रंप की धमकियों के बावजूद पीछे नहीं हटेंगे.
पाकिस्तान के ख़ैबर पख़्तूनख़्वा प्रांत के वज़ीरिस्तान में शनिवार (28 जून) रात हुए आत्मघाती हमले के लिए भारत को ज़िम्मेदार ठहराने की कोशिश वाले पाकिस्तानी बायन की भारतीय विदेश मंत्रालय ने कड़ी आलोचना की है.
बांग्लादेश ने कहा- रेलवे की ज़मीन पर अतिक्रमण कर बनाए ‘अस्थायी’ दुर्गा मंडप को क़ानूनी तरीके से हटाया
बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने कहा कि ढाका में रेलवे की ज़मीन पर बिना अनुमति के बनाए ‘अस्थायी दुर्गा मंडप’ को अधिकारियों ने हटा दिया है. इससे पहले भारत ने आरोप लगाया कि कट्टरपंथियों द्वारा मंदिर को नष्ट करने का आह्वान करने के बाद भी उसने मंदिर को ध्वस्त करने की अनुमति दी थी.