कृषि ऋण माफी से महंगाई बढ़ने का ख़तरा: आरबीआई

रिज़र्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल ने कहा कि जब तक राज्य सरकारों का बजट ऋण माफी के लिए राजकोषीय गुंजाइश की अनुमति नहीं देता है, इस प्रकार का क़दम जोख़िमपूर्ण होगा.

मिज़ोरम तीसरे दिन भी देश से कटा रहा, नाकाबंदी जारी

कोलासिब ज़िले के लोग सरकारी अस्पताल के सर्जन के तबादले और उनकी जगह किसी दूसरे के न आने की वजह से नाराज़ हैं और अनिश्चितकालीन प्रदर्शन कर रहे हैं.

मेघालय: पशुवध संबंधी नए नियम के विरोध में पांच हज़ार भाजपाइयों ने पार्टी छोड़ी

पांच हज़ार कार्यकर्ताओं के अलावा, पांच मंडल इकाइयां भी भंग हो गई हैं. इसके पहले दो बड़े नेता इसी मुद्दे पर पार्टी छोड़ चुके हैं.

‘मोदी अमीरों का क़र्ज़ माफ कर सकते हैं किसानों का नहीं’

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री ने स्वीकार किया कि मंदसौर में प्रदर्शन के दौरान पांच किसानों की मौत पुलिस फायरिंग से हुई. मंदसौर के कलेक्टर और एसपी का तबादला.

‘भाजपा चुनाव में सैंकड़ों करोड़ ख़र्च कर सकती है तो क़र्ज़ माफ़ी में क्यों हिचकिचा रही है?’

नोटबंदी पर छिड़ा सियासी युद्ध, शिवसेना, कांग्रेस और वामदलों ने बोला भाजपा सरकार पर हमला, राजस्थान के किसानों ने की मंदसौर जाकर आंदोलन में शामिल होने की घोषणा.

किसान संगठनों ने कहा, मध्य प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए

छह किसानों की मौत के बाद मध्य प्रदेश के कई इलाक़ों में भड़की हिंसा, कांग्रेस ने मांगा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का इस्तीफ़ा.

नासिक में किसान ने की ख़ुदकुशी, फायरिंग में 6 किसानों की मौत के विरोध में मध्य प्रदेश बंद

महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में सातवें दिन किसानों का आंदोलन जारी. मप्र में पुलिस फायरिंग में छह किसानों की मौत के बाद कई इलाक़ों में कर्फ़्यू.

मप्र में किसानों पर फायरिंग, 6 की मौत, गोली किसने चलाई सरकार को नहीं पता

मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में एक जून से किसान फ़सलों के उचित मूल्य और क़र्ज़ माफ़ी को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. मंगलवार को उग्र हुए किसानों पर फायरिंग हुई.

कश्मीर संकट मोदी सरकार की नाकामी, दबाये जा रहे हैं विरोध के स्वर: कांग्रेस

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि नोटबंदी के कारण भारत के आर्थिक विकास में भारी गिरावट आई है.

योगी सरकार दलितों के लिए बहुत बुरी साबित होने वाली है: चंद्रशेखर आज़ाद

चंद्रशेखर ने कहा, 'पुलिस ने भीम आर्मी पर नक्सली होने, नक्सलियों से धन लेने, आतंकवादियों से संबंध होने का आरोप लगाया. मैं कहता हूं कि अगर ऐसा है तो वे सबूत दें'

बीफ बैन को लेकर मेघालय भाजपा के एक और नेता ने इस्तीफा दिया

भाजपा से इस्तीफा देने के बाद बाचू ने कहा, ‘मैं लोगों की भावनाओं को लेकर समझौता नहीं कर सकता. बीफ खाना हमारी संस्कृति और परंपरा का हिस्सा है. हमें भाजपा की गैरकानूनी विचारधारा स्वीकार नहीं है.’

स्त्री योनि पर हिंसा को लालायित बीमार मर्दवादी बाज़ार

एक ऐशट्रे है, जिस पर एक निर्वस्त्र स्त्री की आकृति बनी हुई है, इस पर जलती हुई सिगरेट बुझाई जाएगी. क्या यह मानसिकता किसी भी तरीक़े से उस मानसिकता से कम है, जब बलात्कार करके, बलात्कारी उस लड़की की योनि में कांच, पत्थर डाल देते हैं?

1 512 513 514 515 516 533