न्यूयॉर्क मेयर चुनाव की डेमोक्रेटिक प्राइमरी में ज़ोहरान ममदानी की जीत ने अमेरिकी राजनीति में हलचल मचा दी है. ट्रंप ने उन्हें ‘कम्युनिस्ट पागल’ बताया तो बर्नी सैंडर्स ने तारीफ़ की. न्यूयॉर्क सिटी का मुख्य मेयर चुनाव (जनरल इलेक्शन) नवंबर 2025 में होना है.
भारतीय-अमेरिकी ज़ोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क सिटी के मेयर पद के लिए डेमोक्रेटिक प्राइमरी में चौंकाने वाली जीत दर्ज की है. प्रवासी व मज़दूर वर्ग पर केंद्रित चुनावी मुहिम ने उन्हें काफी लोकप्रियता दिलाई. हालांकि नरेंद्र मोदी को ‘वॉर क्रिमिनल’ कहने के बाद कुछ हिंदू-अमेरिकी समूहों ने उनकी उम्मीदवारी का विरोध किया था.
ईरान द्वारा अमेरिकी एयरबेस पर हमला करने के कुछ घंटे बाद डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान और इज़रायल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं. ईरान ने इसकी पुष्टि की है, लेकिन इज़रायल की चुप्पी संदेह बढ़ा रही है. ईरान के विदेश मंत्री अराक़ची ने कहा है कि अभी कोई समझौता नहीं हुआ है.
दुनिया जब इस संकट को बढ़ते हुए देख रही है, तो बड़ा सवाल यह है— क्या हम एक नए वैश्विक संघर्ष की शुरुआत देख रहे हैं? ईरान, जो पांच हज़ार वर्षों से भी अधिक पुरानी सभ्यता वाला देश है, ऐसी आक्रामकता के सामने खामोश रहने वाला नहीं दिखता.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को घोषणा की है कि अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों फ़ोर्दो, नतांज़ और इस्फ़हान पर हमले किए हैं, जिसके परिणामस्वरूप ईरान के ये परमाणु प्रतिष्ठान पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं.
पाकिस्तान ने डोनाल्ड ट्रंप को 2026 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित करते हुए दावा किया कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान संकट में निर्णायक भूमिका निभाई. ट्रंप खुद भी बार-बार इसका श्रेय लेते रहे हैं. हालांकि भारत ने स्पष्ट किया है कि कोई अमेरिकी मध्यस्थता नहीं थी और बातचीत सैन्य स्तर पर हुई थी.
कनाडाई सुरक्षा खुफिया सेवा (सीएसआईएस) ने अपनी हालिया वार्षिक रिपोर्ट में कनाडा में पैदा हुए खालिस्तानी उग्रवाद के खतरे और भारतीय हस्तक्षेप पर चिंताओं को उजागर किया है. पिछले सप्ताह कनाडा की संसद को सौंपी गई थी, जिसे बुधवार को सार्वजनिक किया गया.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ह्वाइट हाउस में पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर को आमंत्रित कर भारत-पाक युद्ध रोकने में उनकी भूमिका के लिए आभार जताया.
ईरान में पढ़ रहे भारतीय छात्रों ने बताया कि ईरान पर इजराइल के हमलों के बाद तेहरान में लोग अपने घरों को छोड़ कर भाग रहे हैं. छात्रों ने बताया कि इस तनावपूर्ण माहौल के बीच भारतीय दूतावास ने छात्रों की बहुत मदद की.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पाक सेना प्रमुख को ह्वाइट हाउस में लंच पर बुलाने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने फोन पर उन्हें कहा कि भारत ने हालिया सैन्य तनाव के दौरान अमेरिका से किसी भी स्तर पर न व्यापार समझौते पर चर्चा की और न ही किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता स्वीकार की गई.
भारत और कनाडा ने एक-दूसरे के शीर्ष राजदूतों को निष्कासित करने के आठ महीने बाद जी-7 नेताओं के शिखर सम्मेलन के दौरान एक-दूसरे की राजधानियों में उच्चायुक्तों को बहाल करने पर सहमति जताई है. यह फैसला बीते साल से खटास में पड़े संबंधों को सामान्य करने की दिशा में पहला कदम है.
ईरान-इज़रायल सैन्य संघर्ष के चलते तेहरान और अन्य शहरों में फंसे कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा को लेकर श्रीनगर में परिजनों की चिंता बढ़ गई है. तेहरान के कई इलाकों में हमले हुए हैं, जिसमें छात्रों को भी चोटें आई हैं. परिजनों ने भारत सरकार से छात्रों को तत्काल सुरक्षित बाहर निकलाने की मांग की है.
ईरान-इज़राइल संघर्ष के बीच तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने कई भारतीय छात्रों और नागरिकों को शहर से बाहर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है. दूतावास ने लोगों को राजधानी छोड़ने की सलाह दी है. भारी बमबारी और इंटरनेट ठप होने के चलते हालात बिगड़ते जा रहे हैं.
आखिर कैसे इज़रायल को पता चल पाया कि ईरान के प्रमुख अधिकारियों के घर कहां हैं और वो कहां सो रहे थे? इसका श्रेय मुखबिरों के उस विशाल जाल को जाता है, जो इज़रायल ने ईरान के सुरक्षा प्रतिष्ठान के अंदर बना लिया है.
ईरान और इज़रायल के बीच तीसरे दिन भी जारी संघर्ष के बीच तेहरान स्थित भारतीय दूतावास कुछ छात्रों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर रहा है. भारतीय नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है, लेकिन इवैक्यूएशन को फिलहाल ‘बेहद ख़तरनाक’ बताया गया है.