रेयर-अर्थ मैग्नेट की खरीद के लिए चीन से लाइसेंस का इंतज़ार कर रही भारतीय कंपनियों की संख्या दो हफ्तों में 11 से बढ़कर 21 हो गई है। ईवी उद्योग में चिंता बढ़ी है क्योंकि उन्हें डर है कि रेयर-अर्थ मैग्नेट का स्टॉक जुलाई मध्य तक खत्म हो सकता है.
इज़रायल-ईरान संघर्ष के साथ पूरे पश्चिमी एशिया में तनाव बेहद बढ़ गया है. संयुक्त राष्ट्र ने दोनों देशों से संयम की अपील की है, लेकिन अब टकराव सैन्य के साथ-साथ कूटनीतिक और मानवीय संकट की ओर बढ़ता दिख रहा है.
बांग्लादेश के सिराजगंज ज़िले में टैगोर के पुश्तैनी घर को एक पर्यटक और कर्मचारियों के बीच पार्किंग शुल्क को लेकर हुई बहस के बाद भड़की हिंसा के बाद अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है. भारत ने इस घटना को कट्टरपंथियों द्वारा दोनों देश की मिलीजुली सांस्कृतिक विरासत को कमजोर करने की ‘व्यवस्थित’ कोशिशों का हिस्सा बताया है.
तेहरान सहित ईरान के कई शहरों में शुक्रवार सुबह इज़रायल ने मिसाइल और ड्रोन से हमला किया. इसमें ईरान के सैन्य प्रमुख, रिवोल्यूशनरी गार्ड्स चीफ और प्रमुख परमाणु वैज्ञानिक मारे गए. ईरान ने इसे आवासीय इलाकों पर हमला बताया. भारत ने चिंता जताते हुए अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है.
लंदन में एक चर्चा के दौरान बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने पीएम मोदी से हुई बातचीत का जिक्र किया, जिसके मुताबिक उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप करने और शेख हसीना को राजनीतिक बयान देने से रोकने के लिए कहा था, लेकिन सकारात्मक जवाब नहीं मिला.
अमेरिका में न्यूजर्सी के नेवार्क हवाई अड्डे पर अधिकारियों द्वारा कथित तौर पर एक युवा भारतीय नागरिक को रोके जाने का वीडियो वायरल होने के दो दिन बाद भारत ने दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास के समक्ष यह मुद्दा उठाया है.
इज़रायली सेना ने गाजा के लिए मानवीय सहायता ले जा रहे 'मैडलिन' जहाज़ को अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में रोक लिया. जहाज़ पर सवार ग्रेटा थनबर्ग समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया है. फ़्रीडम फ़्लोटिला कोएलिशन ने इसे अंतरराष्ट्रीय क़ानून का उल्लंघन बताया है और तुरंत रिहाई की मांग की है.
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार में मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने घोषणा की है कि देश में अगला आम चुनाव अप्रैल 2026 के पहले पखवाड़े में होगा. उन्होंने निष्पक्ष चुनाव और मानवता के ख़िलाफ़ अपराधों पर कार्रवाई का वादा किया है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क के बीच तनाव अब सार्वजनिक हो चुका है. टैक्स बिल पर विवाद से शुरू हुई बहस अब एपस्टीन केस तक पहुंच गई है. ट्रंप ने मस्क को सरकारी अनुबंध खत्म करने की धमकी दी है, जबकि मस्क ने ट्रंप पर गंभीर निजी आरोप लगाए हैं.
अमेरिका के वाणिज्य सचिव ने यूएस कोर्ट ऑफ इंटरनेशनल ट्रेड में दाख़िल एक हलफनामे में भारत-पाकिस्तान के बीच हालिया सैन्य तनाव का हवाला देते हुए दावा किया कि ट्रंप की ओर से व्यापारिक पहुंच की पेशकश ने हालात शांत करने में अहम भूमिका निभाई. भारत ने इस दावे को ख़ारिज किया है.
न्यूयॉर्क स्थित यूएस कोर्ट ऑफ इंटरनेशनल ट्रेड ने डोनाल्ड ट्रंप को आयात पर व्यापक टैरिफ लगाने से रोक दिया है. यह मुकदमा लिबर्टी जस्टिस सेंटर ने पांच छोटे व्यवसायों की ओर से दायर किया था. यह ट्रंप की टैरिफ नीति को दी गई पहली बड़ी क़ानूनी चुनौती मानी जा रही है.
अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रुबियो ने छात्रों के वीज़ा के लिए नई अपॉइंटमेंट्स पर तत्काल रोक लगाने का आदेश दिया है. ट्रंप प्रशासन अब सभी छात्र वीज़ा आवेदकों के सोशल मीडिया की गहन जांच की तैयारी कर रहा है.
ट्रंप बनाम हार्वर्ड: गहराते विवाद के बीच ट्रंप ने अब हार्वर्ड को तीन बिलियन की राशि रोकने की धमकी दी
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच विवाद गहराता जा रहा है. ट्रंप ने इस बार विश्वविद्यालय की 3 अरब डॉलर की फंडिंग रोकने की धमकी दी और कहा कि यह राशि व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों(ट्रेड स्कूलों) को दी जा सकती है. एक नज़र डालते हैं इस बढ़ते टकराव पर.
बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार प्रोफ़ेसर मोहम्मद यूनुस के इस्तीफ़ा देने की खबरें ज़ोर पकड़ रही हैं. माना जा रहा है कि इसकी मुख्य वजह उनकी समर्थक रही बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की नाराजगी और सेना का दबाव है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने बहुत पहले ही एप्पल के टिम कुक को बता दिया था कि अमेरिका में बिकने वाले आईफोन का निर्माण अमेरिका में ही होगा, भारत या अन्य जगह पर नहीं. और अगर ऐसा नहीं हुआ, तो एप्पल को अमेरिका को कम से कम 25% टैरिफ देना होगा.