पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ़ को देशद्रोह के मामले में मौत की सज़ा

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ़ के ख़िलाफ़ यह मामला 2007 में संविधान को निलंबित करने और देश में आपातकाल लगाने के लिए चल रहा है. इस मामले में उनके ख़िलाफ़ 2014 में आरोप तय किए गए थे. 76 वर्षीय मुशर्रफ़ फिलहाल इलाज के लिए दुबई में रह रहे हैं.

भारत से मांगी है अवैध बांग्लादेशियों की सूची, अगर ऐसा कोई है तो वापस लिया जाएगा: बांग्लादेश

बांग्लादेश के विदेश मंत्री एके अब्दुल मोमेन ने कहा है कि भारत के पास अगर वहां अवैध रूप से रहने वाले बांग्लादेशियों की सूची है तो हमें दे, उन लोगों को वापस लिया जाएगा. लेकिन अगर हमारे नागरिकों के अलावा कोई बांग्लादेश में घुसता है तो हम उसे वापस भेज देंगे.

सीएबी प्रदर्शन: अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई देशों ने अपने नागरिकों के लिए जारी की यात्रा चेतावनी

पूर्वोत्तर में नागरिकता संशोधन क़ानून को लेकर बड़े पैमाने पर हो रहे विरोध प्रदर्शनों में अब तक तीन लोगों की जान जा चुकी है. कई इलाकों में कर्फ्यू है, साथ ही इंटरनेट और मोबाइल सेवाओं पर पाबंदी है. कई देशों ने अपने नागरिकों को हिदायत दी है कि वे इन राज्यों की यात्रा के दौरान एहतियात बरतें.

ब्रिटेन के आम चुनावों में बोरिस जॉनसन की पार्टी को स्पष्ट बहुमत

ब्रिटेन के आम चुनाव में कंज़र्वेटिव और लेबर पार्टियों के भारतीय मूल के उम्मीदवारों ने शानदार जीत दर्ज की. इस बार भारतीय मूल के 15 सांसद जीते हैं, जो अब तक का सर्वाधिक है.

नागरिकता विधेयक फासीवादी मोदी सरकार द्वारा प्रचारित संघ की ‘हिंदू राष्ट्र’ योजना का हिस्सा: इमरान ख़ान

भारतीय लोकसभा में पारित किए गए नागरिकता संशोधन विधेयक पर पाकिस्तान ने कहा है कि इसके पीछे बहुसंख्यक एजेंडा है. इस विधेयक ने आरएसएस-भाजपा की मुस्लिम विरोधी मानसिकता को दुनिया के सामने ला दिया है.

एमनेस्टी का दावा- ईरान में प्रदर्शनों के दौरान 208 लोगों की मौत, ईरान ने दावे को झूठा बताया

ईरान में बीते 15 नवंबर को ये प्रदर्शन तब शुरू हुए जब सरकार ने पेट्रोल के न्यूनतम दाम 50 प्रतिशत तक बढ़ाकर 15,000 रियाल प्रति लीटर कर दिए. अधिकारियों ने इन प्रदर्शनों को जल्द ही बलपूर्वक दबा दिया था और एक सप्ताह तक इंटरनेट पर पाबंदी लगा दी थी.

इराक: सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री अब्दुल महदी ने इस्तीफा दिया

इराक में सुरक्षाबलों द्वारा 40 से अधिक प्रदर्शनकारियों को मारे जाने के बाद प्रधानमंत्री महदी ने इस्तीफा दिया है. प्रदर्शनकारी एक अक्टूबर से खस्ताहाल सेवाओं, नौकरियों के अभाव और भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं.

ब्राज़ील के अमेज़न जंगलों में पेड़ों की घटती संख्या ने तोड़ा एक दशक का रिकॉर्ड

ब्राज़ील के नेशनल इंस्टिट्यूट फॉर स्पेस रिसर्च ने कहा है कि उपग्रह से एकत्रित किए गए आंकड़ों में सामने आया है कि 12 माह की अवधि में अमेज़न वर्षा वन में तकरीबन 10 हज़ार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में पेड़ ख़त्म हो गए.

भारतीय राजनयिक के इज़राइल की तरह कश्मीरी पंडितों को घाटी में बसाने वाले बयान पर विवाद

अमेरिका में भारत के शीर्ष राजयनिक संदीप चक्रवर्ती ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि कश्मीरी पंडित जल्द ही घाटी लौट सकते हैं, क्योंकि अगर इज़राइली लोग यह कर सकते हैं तो हम भी यह कर सकते हैं.

जुलाई से सितंबर के बीच गूगल ने भारतीयों को दी थी सरकार समर्थित साइबर हमले की चेतावनी

यह मामला वॉट्सऐप के उस खुलासे के बाद सामने आया है, जिसमें एक इज़राइली स्पाइवेयर पेगासस से कम से कम 121 भारतीय पत्रकारों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की जासूसी की बात सामने आई थी. खास बात यह थी कि इज़राइली कंपनी अपना स्पाइवेयर सिर्फ सरकारी एजेंसियों को बेचती है.

बांग्लादेश: 2016 के कैफे आतंकी हमला मामले में सात दोषियों को फांसी की सजा

एक जुलाई, 2016 को ढाका के गुलशन इलाके में स्थित होली आर्टिशन कैफे में इस्लामिक स्टेट के हमले में एक भारतीय लड़की समेत 20 लोग मारे गए थे. हमले में मारे गये 16 अन्य विदेशी नागरिकों में नौ इतालवी, सात जापानी नागरिक शामिल थे.

पाकिस्तान: अदालत ने सेना प्रमुख का कार्यकाल बढ़ाने पर लगाई रोक, सरकार ने आदेश वापस लिया

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पाकिस्तान के शिक्षा मंत्री बताया कि सरकार द्वारा कार्यकाल बढ़ाए जाने संबंधी अधिसूचना वापस ले ली गई है और उच्चतम न्यायालय की चिंताओं को दूर करने के लिए क़दम उठाया गया है.

श्रीलंका: राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने बड़े भाई महिंदा राजपक्षे को प्रधानमंत्री नामित किया

श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव में गोटबाया राजपक्षे ने सत्ताधारी पार्टी के उम्मीदवार सजित प्रेमदास को हराया था. इसके बाद निवर्तमान प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया.

स्वीडन ने विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांज के खिलाफ बलात्कार मामले की जांच रोकी

इस साल अप्रैल महीने में विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांज को लंदन स्थित इक्वाडोर दूतावास की इमारत से बेदखल किया गया था, जहां पर वह 2012 से रह रहे थे. इसके बाद 2017 में बंद किए जा चुके बलात्कार के मामले को स्वीडन में एक बार फिर से खोल दिया गया था.

श्रीलंका: विवादित रक्षा सचिव रह चुके गोटबाया राजपक्षे ने राष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज की

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंद्रा राजपक्षे के भाई और गृहयुद्ध के दौरान विवादित रक्षा सचिव रहे गोटबाया राजपक्षे ने राष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज की. उन्होंने सत्तारूढ़ पार्टी के उम्मीदवार सजीत प्रेमदास को 13 लाख से अधिक मतों से पराजित किया.

1 165 166 167 168 169 201