पाकिस्तान: इमरान ख़ान की मौत की अफ़वाह, परिजनों की चिंता के बीच जेल प्रशासन बोला- वे पूरी तरह स्वस्थ
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान के मौत की अफ़वाहों के बीच बेटे क़ासिम ख़ान ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में आरोप लगाया है कि उनके पिता को छह हफ़्तों से एकांत कारावास में रखा गया है और परिवार को उनकी कोई ख़बर नहीं दी जा रही है. साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदायों से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है.