अमेरिकी विदेश विभाग की रिपोर्ट में दावा- भारत ने मानवाधिकार हनन पर ‘न्यूनतम’ कार्रवाई की

अमेरिकी विदेश विभाग ने अपनी नवीनतम वार्षिक समीक्षा में कहा है कि भारत ने मानवाधिकार उल्लंघन के आरोपी अधिकारियों को सज़ा देने के लिए 'न्यूनतम विश्वसनीय कदम' उठाए हैं.

अमेरिका में पाकिस्तान सेना प्रमुख के ‘परमाणु धमकी’ वाले बयान पर भारत ने जताई कड़ी आपत्ति

भारत ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर द्वारा अमेरिका में दिए गए कथित ‘परमाणु हथियारों की धमकी’ वाले बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है. विदेश मंत्रालय ने कहा है कि यह पाकिस्तान की आदत है और भारत अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाता रहेगा.

रूस से तेल खरीद को लेकर ट्रंप ने भारत पर टैरिफ बढ़ाकर 50% किया, भारत ने कहा- बेहद दुर्भाग्यपूर्ण

अमेरिका ने भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है, जिसके बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाया गया कुल टैरिफ पचास फीसदी हो गया है. ट्रंप के ताज़ा आदेश के अनुसार, 25% का अतिरिक्त टैरिफ आगामी 27 अगस्त से लागू होगा.

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस की घोषणा- फरवरी 2026 में होंगे चुनाव

शेख़ हसीना की सरकार के पतन के बाद बांग्लादेश में पहली बार फरवरी 2026 में आम चुनाव होंगे. अंतरिम सरकार के मुखिया मुहम्मद यूनुस ने इसकी घोषणा करते हुए निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव का भरोसा दिलाया है.

ग़ाज़ा में भुखमरी के बीच हमास ने फ़िलिस्तीनी देश की स्थापना के बिना हथियार डालने से किया इनकार

हमास और इज़रायल के बीच युद्धविराम को लेकर अप्रत्यक्ष तौर पर चल रही बातचीत एक बार फिर गतिरोध पर रुक गई है. दोनों पक्ष मुख्य मांगों को लेकर अपनी शर्तों पर अड़े हुए हैं, जबकि ग़ाज़ा में मानवीय स्थिति तेजी से बिगड़ती जा रही है.

ट्रंप के बड़बोलेपन के बीच विदेश मंत्रालय ने कहा, भारत-अमेरिका संबंध ‘आगे बढ़ते रहेंगे’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर अधिक टैरिफ लगाने और रूस के साथ सहयोग पर की गई आलोचना के संबंध में भारत के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारत-अमेरिका संबंधों ने अतीत में कई बदलावों और चुनौतियों का सामना किया है और भारत को विश्वास है कि ये रिश्ते आगे बढ़ते रहेंगे.

ट्रंप ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने का संकेत दिया, भारत-पाक संघर्षविराम का दावा फिर दोहराया

भारत और अमेरिका में द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर जारी बातचीत के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार (29 जुलाई) को संकेत दिया कि वह आने वाले दिनों में भारतीय वस्तुओंं पर 25 प्रतिशत तक टैरिफ लगा सकते हैं.

फ्रांस फ़िलिस्तीन को मान्यता देगा: पश्चिमी देशों पर इसका प्रभाव और भारत की स्थिति

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉ ने फ़िलिस्तीन को स्वतंत्र देश के तौर पर मान्यता देने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि उनका देश फ़िलिस्तीन को इस साल सितंबर में आधिकारिक तौर पर मान्यता देगा. मैक्रॉ के इस फैसले का फ़िलिस्तीनी अधिकारियों ने स्वागत किया है, लेकिन इज़रायल और अमेरिका ने इसका विरोध किया है.

चीन ने तिब्बत में दुनिया के सबसे बड़े बांध का निर्माण शुरू किया, भारत और बांग्लादेश में चिंता बढ़ी

चीन तिब्बती क्षेत्र में दुनिया के सबसे बड़े हाइड्रोपावर बांध का निर्माण कर रहा है. इसे लेकर सिर्फ रणनीतिक ही नहीं, बल्कि पर्यावरणीय आशंकाएं भी सामने आ रही हैं, जिसके चलते भारत, बांग्लादेश और ग़ैर-सरकारी संगठनों ने चिंता जताई है.

यूरोपीय संघ ने रूस के ख़िलाफ़ कड़े प्रतिबंधों की घोषणा की, भारत में रोसनेफ्ट की रिफाइनरी भी निशाने पर

यूरोपीय संघ ने शुक्रवार को रूस के ख़िलाफ़ अपने सबसे सख्त प्रतिबंध की घोषणा की, जिसमें भारत में रोसनेफ्ट की रिफ़ाइनरी संचालन को भी निशाना बनाया गया है. इसके अलावा तीसरे देशों द्वारा रूसी कच्चे तेल से उत्पादित तेल के आयात को भी प्रतिबंधित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप का भारत-पाक संघर्ष के दौरान पांच लड़ाकू विमान मार गिराने का नया दावा, कांग्रेस ने सवाल उठाए

'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर ट्रंप ने एक नया दावा किया है कि भारत-पाकिस्तान के बीच चले संघर्ष में पांच लड़ाकू विमानों को मार गिराया गया था. हालांकि, ट्रंप ने यह नहीं बताया कि किस देश के कितने लड़ाकू विमानों को नुक़सान पहुंचा. लेकिन जेट विमानों को 'हवा में ही मार गिराए जाने' का उनका वर्णन 7 मई की रात को भारतीय वायु सेना को हुए नुकसान की ओर इशारा करता है.

सत्यजीत रे के कथित पैतृक घर को लेकर बांग्लादेश का दावा- संरचना का रे परिवार से कोई संबंध नहीं

भारत द्वारा फिल्म निर्माता सत्यजीत रे के कथित पैतृक घर को संरक्षित करने में सहयोग करने की इच्छा जताने के एक दिन बाद बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने कहा कि जिस इमारत को तोड़ा जा रहा है, उसका रे या उनके पूर्वजों से कोई नाता नहीं है.

अब सीरिया पर क्यों बमबारी कर रहा है इज़रायल?

दक्षिणी सीरिया के स्वेदा प्रांत में स्थानीय सुन्नी बेदुईन कबीलों और द्रूज़ सशस्त्र गुटों के बीच हुई हिंसा को बहाना बनाकर इज़रायल ने दमिश्क में रक्षा मंत्रालय और राष्ट्रपति भवन के पास के इलाके को निशाना बनाया. इज़रायल ने हमलों का उद्देश्य अल्पसंख्यक द्रूज़ समुदाय की रक्षा बताया है.

भारत ने बांग्लादेश स्थित सत्यजीत रे के पैतृक घर को संरक्षित करने में मदद की पेशकश की

भारत ने प्रसिद्ध फिल्मकार सत्यजीत रे के बांग्लादेश स्थित पैतृक घर को संरक्षित करने में मदद करने की पेशकश की है. रे के दादा और बांग्ला साहित्य एवं सांस्कृतिक इतिहास की एक महत्वपूर्ण हस्ती- उपेन्द्रकिशोर राय चौधरी का पैतृक घर ढहाया जा रहा है ताकि उसकी जगह एक नई इमारत बनाई जा सके.

एससीओ सम्मेलन: भारत-पाकिस्तान के बीच पहलगाम व ऑपरेशन सिंदूर को लेकर तीखी बयानबाज़ी

भारत और पाकिस्तान के हालिया सैन्य टकराव के बाद पहली बार दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने तियानजिन में आयोजित एससीओ शिखर सम्मेलन में एक मंच साझा किया. इस दौरान दोनोंं विदेश मंत्रियों ने सावधानीपूर्वक एक-दूसरे का नाम लेने से परहेज़ किया, लेकिन पहलगाम आतंकी हमला और भारत-पाकिस्तान के बीच चार दिनों तक चले सैन्य टकराव की झलक उनके बयानों में ज़रूर नज़र आई.

1 7 8 9 10 11 201