लोकतंत्र टीवी पर लगा प्रतिबंध, अडाणी ग्रुप पर रिपोर्टिंग को लेकर हुआ विवाद

वीडियो: गुजरात में अहमदाबाद की एक सिविल कोर्ट ने मुंबई के रहने वाले विनय दुबे और उनके चैनल ‘लोकतंत्र टीवी’ पर अडाणी समूह पर लेख, वीडियो और ट्वीट प्रसारित करने पर रोक लगा दी है. इसे लेकर लोकतंत्र टीवी के संयोजक सदस्यों में से एक देव चौधरी से द वायर की बातचीत.

गुजरात: मुंबई के शख़्स और यूट्यूब चैनल पर अडाणी ग्रुप की कंपनी के ख़िलाफ़ पोस्ट करने पर रोक

अडाणी ग्रुप की सहायक एग्रो कंपनी द्वारा दाखिल एक सिविल मामले पर कार्रवाई करते हुए अहमदाबाद की अदालत ने मुंबई के रहने वाले विनय दुबे और संबंधित यूट्यूब चैनल पर इस कंपनी और अडाणी ग्रुप के संबंध में कोई आपत्तिजनक लेख, वीडियो या ट्वीट करने या उन्हें प्रसारित करने से रोक दिया है.