असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने कहा कि उनकी पार्टी ने जांच की है, उसमें कुछ चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. पूरे राज्य में लगभग 12,000 बीघा ज़मीन पर मुख्यमंत्री और उनके परिवार ने कब्ज़ा किया है. इसके जवाब में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने कहा कि वह कांग्रेस नेताओं के ख़िलाफ़ झूठे और दुर्भावनापूर्ण बयान देने के लिए मानहानि का मुकदमा करेंगे.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रायपुर में छत्तीसगढ़ के जंगलों में बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई का मुद्दा उठाते हुए राज्य के लोगों से अपने जल, जंगल और ज़मीन की रक्षा की लड़ाई में एकजुट रहने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह स्थानीय लोगों के कल्याण के लिए नहीं बल्कि इसके प्राकृतिक संसाधनों के लिए कई बार छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे हैं.
वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स-2025 में भारत 151वें स्थान पर रहा है. रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स द्वारा तैयार रिपोर्ट में मीडिया पर सरकार और कॉरपोरेट का दबाव, गोदी मीडिया की बढ़ोतरी, पत्रकारों की हत्या और कश्मीर में पत्रकारों के उत्पीड़न जैसे मामलों पर गंभीर चिंता जताई गई हैं.
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के महाउत्सव के बीच अंबानी समूह के स्वामित्व वाले रिलायंस जियो ने अपने मोबाइल रिचार्ज के दाम काफ़ी ज्यादा बढ़ा दिए. कीमतों में हुई इस आकस्मिक बढ़ोतरी ने सबसे ज्यादा ग्रामीण महिलाओं के जीवन को प्रभावित किया है.
संसद ने विपक्ष द्वारा आय में असमानता का मुद्दा उठाने पर भाजपा सांसद केजे अल्फोंस ने कहा कि इस देश में पैसा निवेश करने वाले अंबानी, अडानी या हर उद्योगपति रोज़गारों का सृजन कर रहे हैं इसलिए इनका सम्मान किए जाने की ज़रूरत है.
संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर हो रही चर्चा में भाग लेते हुए राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों के चलते आज देश आंतरिक एवं बाहरी मोर्चों पर बड़े ख़तरे का सामना कर रहा है.
जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा है कि कश्मीर जाने के बाद उनके सामने मंज़ूरी के लिए दो फाइलें लाई गई थीं. एक अंबानी और दूसरी आरएसएस से जुड़े व्यक्ति की थी, जो महबूबा मुफ़्ती के नेतृत्व वाली तत्कालीन पीडीपी-भाजपा सरकार में मंत्री थे और प्रधानमंत्री के बहुत करीबी थे, लेकिन उन्होंने सौदों को रद्द कर दिया था.
एक ओर कॉरपोरेट्स सभी आर्थिक क्षेत्रों और राज्यों की सीमाओं में अपना काम फैलाने के लिए स्वतंत्र हैंं, वहीं देश भर के किसानों के कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़ साथ आ जाने पर भाजपा उनके आंदोलन में फूट डालने का प्रयास कर रही है.
गुजरात के स्टर्लिंग बायोटेक समूह के मालिकों और अन्य के ख़िलाफ़ 8,100 करोड़ रुपये के बैंक क़र्ज़ धोखाधड़ी मामले को सुन रहे अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र राणा कहा कि यह बेहद शर्मिंदा करने वाला है कि उनके एक सहपाठी ने एक आरोपी की ओर से उनसे संपर्क किया, जिसके चलते वे केस से हट रहे हैं.
28 मार्च, 2019 को भेजे गए आयकर विभाग के नोटिस के मुताबिक मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी और उनके तीन बच्चों पर विदेश में अघोषित विदेशी और संपत्ति रखने का आरोप है.
गुजरात के राजकोट में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट निर्माण का ठेका पाने के लिए अनिल अंबानी की रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर के अलावा एलएंडटी, एफकॉन, दिलीप बिल्डकॉन और गायत्री प्रोजेक्ट सहित नौ कंपनियों ने आवेदन दिया था.
विशेष रिपोर्ट: किसी ज़माने में वड़ोदरा के कारोबारी समुदाय के बीच चर्चा के केंद्र रहे संदेसरा भाइयों को करीब 5,000 करोड़ रुपये के क़र्ज़ का विलफुल डिफॉल्टर माना जा रहा है, साथ ही उन्हें सरकार द्वारा आर्थिक भगोड़ा भी घोषित कर दिया गया है. हालिया सीबीआई विवाद में एजेंसी के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के स्टर्लिंग बायोटेक के मालिकों से नज़दीकी की बात सामने आई है.
जहां बाकी कॉरपोरेट खिलाड़ी सिर्फ सुर्खियों में रहते हैं, वहीं सही मायनों में 'अच्छे दिन' एक अनाम-सी फर्म स्वान एनर्जी के प्रमोटर के आए हैं, जिनके साथ कारोबार करने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां तैयार खड़ी हैं.
नरेंद्र मोदी के पूरे प्रशासनिक-राजनीतिक सफर पर निगाह डालें तो पाएंगे कि मोदी खुद रेनकोट पहनकर नहाने की कला में मनमोहन सिंह से ज्यादा माहिर हैं.