पराली जलाने में 77% कमी के बावजूद दिल्ली की हवा दीपावली के बाद पांच साल में सबसे ज़्यादा प्रदूषित

पंजाब-हरियाणा में पराली जलाने में 77 फीसदी गिरावट के बावजूद दिल्ली की हवा दीपावली के बाद पांच साल में सबसे ज़्यादा प्रदूषित रही. रिपोर्ट्स बताती हैं कि इस बार रिकॉर्ड स्तर का प्रदूषण स्थानीय कारणों, ख़ासकर पटाखों और धीमी हवाओं, की वजह से हुआ, न कि बाहर से आए धुएं से.