शनिवार को ग्रेटर नोएडा स्थित जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में युवाओं की भीड़ को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि कई छात्रों को रैली में जाने पर दो दिन की अटेंडेंस देने का लालच देकर लाया गया. सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में गलगोटिया यूनिवर्सिटी की एक छात्रा कहती हैं कि उनके यहां से 300 बसों में छात्रों को समारोह में लाया गया था.
गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी ने गुजरात विवाह पंजीकरण अधिनियम में संशोधन कर माता-पिता को शादी की जानकारी अनिवार्य करने का प्रस्ताव पेश करते हुए आरोप लगाया कि मौजूदा नियमों में ख़ामियों के चलते मासूम लड़कियां फंस रही हैं और ऐसी प्रथाएं समाज में 'दीमक' की तरह फैल रही हैं.
गुजरात के बनासकांठा जिले में संभावित दूषित खाने या पानी से एक स्कूल के 43 विद्यार्थी बीमार पड़ गए. ये छात्र जगाणा गांव स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूल के छात्रवास में रह रहे थे, जहां मिड-डे मील खाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई.
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुजरात सरकार की तीखी आलोचना करते हुए दावा किया है कि राज्य अपनी शराबबंदी नीति के बावजूद ड्रग्स और अवैध शराब की तस्करी का केंद्र बन गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि ये अवैध नेटवर्क इसलिए फल-फूल रहे हैं क्योंकि सत्तारूढ़ भाजपा के कुछ वर्ग अपराधियों को बचा रहे हैं.
पश्चिम बंगाल के बाद अब गुजरात में मतदाता सूचियों के एसआईआर के दौरान बीएलओ के रूप में कार्यरत लगभग 250 सरकारी प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों ने गुरुवार को अहमदाबाद के खोखरा स्थित एक डेटा अपलोडिंग केंद्र पर धरना दिया. उन्होंने अधिक काम का दवाब, अधिकारियों द्वारा उत्पीड़न और सर्वर समेत अन्य समस्याओं का आरोप लगाया है.
एनसीआरबी की क्राइम रिपोर्ट 2023 के अनुसार, पश्चिम बंगाल में देश के सबसे ज़्यादा एसिड अटैक के मामले दर्ज किए गए हैं. देश में एसिड अटैक के मामलों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है. इन हमलों में पश्चिम बंगाल के बाद उत्तर प्रदेश का स्थान है.
बीते हफ्ते बरेली में हुए बवाल के बाद दशहरा के अवसर पर सुरक्षा के मद्देनज़र राज्य गृह विभाग ने 4 अक्तूबर दोपहर 3 बजे तक मोबाइल इंटरनेट, ब्रॉडबैंड और एसएमएस सेवाएं निलंबित करने का आदेश जारी किया है. पुलिस ने 26 सितंबर को हुए हिंसक प्रदर्शनों के सिलसिले में अब तक कुल 82 लोगों को गिरफ़्तार किया है.
उत्तर प्रदेश की ग़ाज़ियाबाद पुलिस ने किदवई नगर इलाके में अपने घर के बाहर ‘आई लव मुहम्मद’ पोस्टर लगाने के आरोप में एक 45 वर्षीय मज़दूर को गिरफ़्तार किया है. पुलिस ने यह कार्रवाई क्षेत्र में लगे पोस्टर और बैनर के विरोध में बजरंग दल द्वारा थाने के बाहर प्रदर्शन करने के बाद की है.
‘आई लव मुहम्मद’ पोस्टर विवाद पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुस्लिम समुदाय पर सीधा हमला बोल दिया है. उन्होंने समुदाय विशेष को ‘पीटने’ और ‘जहन्नुम भेजने’ तक की धमकी दी.
बरेली में 26 सितंबर को जुमे की नमाज़ के बाद मौलाना तौक़ीर रज़ा के आह्वान के बाद ‘आई लव मुहम्मद’ अभियान के समर्थन में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे. अनुमति न मिलने के कारण मौलाना ने प्रदर्शन को अंतिम समय में रद्द करने का ऐलान किया, हालांकि लोग एकत्र हुए और प्रदर्शन पुलिस और भीड़ के बीच टकराव में बदल गया.
गुजरात के गांधीनगर ज़िले में 24 सितंबर की रात सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर दो समुदायों के बीच हिंसा भड़क गई. पुलिस के अनुसार, विवाद का कारण वॉट्सऐप स्टेटस पर ‘आई लव मुहम्मद’ और उसके जवाब में ‘आई लव महादेव’ बना, जिस दौरान आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल से विवाद भड़क गया.
गुजरात के अहमदाबाद में ट्रैफिक पुलिस के सुरक्षा अभियान वाले कथित पोस्टरों पर विवाद खड़ा होने के बाद इन्हें हटा लिया गया है. इनमें महिलाओं को संबोधित करके लिखा गया था कि 'घर पर ही रहें', 'देर रात पार्टियों और सुनसान जगह पर जाने रेप और गैंगरेप हो सकता है', जिसकी चौतरफा आलोचना हो रही थी.
गुजरात सरकार ने माध्यमिक और उच्च माध्यमिक सरकारी स्कूलों में अस्थायी तौर पर सेवानिवृत्त शिक्षकों की भर्ती का फैसला लिया था, जिसे युवा अभ्यर्थियों के भारी विरोध के बाद वापस ले लिया गया. विरोध प्रदर्शनों के बीच विपक्षी कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोलते हुए पूरे प्रकरण को 'गंदा खेल' क़रार दिया.
गुजरात में धूप का चश्मा पहनने के लिए किसी दलित को पीटे जाने की यह पहली घटना नहीं है. जून 2023 में एक दलित युवक और उसके परिवार पर धूप का चश्मा और अच्छे कपड़े पहनने के लिए ऊंची जाति के लोगों द्वारा हमला किया गया था.
गुजरात सरकार ने साल 2005 में कच्छ ज़िले में मुंद्रा बंदरगाह के पास 231 एकड़ चरागाह भूमि अडानी पोर्ट्स को आवंटित की थी, जिसके ख़िलाफ़ ग्रामीणों ने अदालत का रुख़ किया था. अब सरकार ने कोर्ट में बताया है कि वह अडानी समूह से ज़मीन वापस लेगी.