निर्वाचन आयोग ने राज्यों के चुनाव अधिकारियों को 30 सितंबर तक देशव्यापी एसआईआर के लिए तैयार रहने को कहा

निर्वाचन आयोग ने राज्य चुनाव अधिकारियों को 30 सितंबर तक विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए तैयार रहने को कहा है. ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि आयोग अक्टूबर-नवंबर की शुरुआत में देशव्यापी एसआईआर शुरू कर सकता है.