दो महीने में सदस्य से मंत्री: निशांत की ‘ताजपोशी’ से नीतीश कुमार की ‘वंशवाद विरोधी’ राजनीति पर उठे सवाल

राज्य सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में 32 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी शामिल हैं. पहली बार सक्रिय राजनीति में आए निशांत को स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. आजीवन परिवारवाद और वंशवादी राजनीति का विरोध करने वाले नीतीश कुमार अब अपने बेटे की राजनीतिक पारी को लेकर विपक्ष के निशाने पर हैं.

सम्राट का मुख्यमंत्री बनना बंद कमरे में मोदी-शाह की राजनीति की जीत का जश्न है

नरेंद्र मोदी और अमित शाह के जीवन की बड़ी उपलब्धि है कि उन्होंने साबित कर दिया कि बिहार की राजनीतिक बुद्धिमत्ता बाकी प्रदेशों से अलग नहीं है. नीतीश कुमार ने जिस बिहार के दम पर मोदी को चैलेंज करना चाहा, मोदी ने उस बिहार से ही नीतीश को बाहर कर दिया. यह सत्य है और भारत की राजनीति में हिसाब चुकाने की बड़ी घटना है.

बिहार की कहानी भले ही गठबंधन-राजनीति की एक और कड़ी लगे, पर असली नाट्य कहीं और है

बिहार में एक ऐसा आख्यान गढ़ा जा रहा है जिसमें नाटक का केंद्रीय पात्र मंच पर तो उपस्थित है, पर अपनी ही कहानी कहने में असमर्थ. महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के उदय के साथ जो राजनीतिक नाटक सामने आया था, इसी राजनीति का एक प्रारूप था. बिहार में जो घट रहा है, वह उस कथा की पुनरावृत्ति कम और एक नई व्याख्या अधिक प्रतीत होता है.

बिहार: भाजपा की शह और मात? सबसे लंबे समय तक सीएम रहे नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने की ‘इच्छा’ जताई

बिहार में सरकार का चेहरा बदलने की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्स पर लिखे एक पोस्ट में राज्यसभा जाने की 'इच्छा' ज़ाहिर की है. साथ यह भी घोषणा की कि राज्य में नई सरकार का गठन किया जाएगा.

क्या मुख्यमंत्री को किसी का चेहरा उसकी मर्ज़ी के ख़िलाफ़ देखने-दिखाने का अधिकार है?

नीतीश कुमार द्वारा की गई असभ्यता के पक्ष में दलीलें दी जा रही हैं कि मुख्यमंत्री को महिला विरोधी नहीं कहा जा सकता और न मुसलमान विरोधी क्योंकि इन दोनों के हित के लिए उन्होंने कई काम किए हैं. तो क्या इसका यह अर्थ समझें कि अगर आपने मेरी कोई मदद की है तो मैं आपको अपने साथ बदतमीज़ी करने का हक़ दे दूं?

नीतीश कुमार ने दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली, कैबिनेट में तीन महिलाएं शामिल

नीतीश कुमार ने गुरुवार को दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. उनके साथ भाजपा नेता सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने भी दूसरी बार उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. कुल 26 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली, जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं.

बिहार: नीतीश कुमार विधायक दल के नेता चुने गए, दसवीं बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक हीट के बाद नीतीश कुमार को एनडीए के विधायक दल के नेता चुना गया है. वे गुरुवार को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रिकॉर्ड दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.

बिहार ने बदल दी राजनीति, क्या अब महिलाओं का भविष्य बदल पाएगा?

बिहार की महिलाएं अब केवल तटस्थ वोटर नहीं, चुनाव की निर्णायक शक्ति बन चुकी हैं. अब सवाल यह है कि क्या नई सरकार उन महिलाओं के जीवन में वास्तविक परिवर्तन ला पाएगी, जिनके भरोसे वह सत्ता तक पहुंची है?

बिहार चुनाव नतीजे: विजयी दलों के साथ ज्ञानेश कुमार को मिल रही बधाई लोकतंत्र की दशा बताती है

बिहार के विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद सत्तारूढ़ गठबंधन की जीत के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त को इस तरह 'बधाइयां' दी जा रही हैं. ये रोष में दी जा रही हों, क्षोभ में या हताशा में, इनसे इतना तो पता चलता ही है कि बधाइयां देने वालों को इन नतीजों में कितना गहरा अविश्वास है. यह अविश्वास लोकतांत्रिक मूल्यहीनता बरतकर जनादेश को बरबस छीन लेने की उस 'परंपरा' की उपज है, जिसे भाजपा ने पिछले दशक भर में पोषित किया

बिहार: भाजपा की बाग़ियों पर कार्रवाई के बाद निलंबित पूर्व मंत्री आरके सिंह ने पार्टी से इस्तीफ़ा दिया

बिहार विधानसभा चुनाव जीतने के बाद भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और बिहार के वरिष्ठ नेता आरके सिंह समेत तीन नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए निलंबित कर दिया. सिंह ने पिछले दिनों आरोप लगाया था कि बिहार में अडानी पावर के साथ राज्य सरकार द्वारा 25 साल के लिए किए गए पावर सप्लाई एग्रीमेंट में 62 हज़ार करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है, जिसमें सरकार के मंत्री और वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हैं.

रिपोर्टर डायरी: ‘बिहार का राजनीति त्रिपटा है, यही सबसे भारी प्रॉब्लम है’

बिहार में दूसरे और आख़िरी चरण का मतदान मंगलवार को होना है. पश्चिमी और पूर्वी चंपारण ज़िले में घूमते हुए चुनाव प्रचार के दिलचस्प नजारे दिखे. मुद्दों, जाति समीकरणों के साथ सबसे अधिक चर्चा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सियासी भविष्य और आगे की भूमिका को लेकर हो रही है.

बिहार चुनाव: पश्चिमी और पूर्वी चंपारण में अपना गढ़ बचाने के लिए जूझ रहा है एनडीए

पूर्वी चंपारण की 12 सीटों में से भाजपा आठ व जदयू, लोजपा दो-दो सीटों पर लड़ रही हैं. पश्चिमी चंपारण में भाजपा सात और जदयू दो सीटों पर मैदान में है. दोनों ज़िलों में अधिकतर सीटों पर भाजपा-जदयू उम्मीदवार दो से तीन बार, तो कुछ चार बार भी जीत चुके हैं. हालांकि क्षेत्र में इस बार बदलाव की मांग सुनाई दे रही है.

बिहार चुनाव: पश्चिमी चंपारण की नौ में से छह सीटों पर लड़ रही कांग्रेस फिर से अग्निपरीक्षा में

पिछले चुनाव में कांग्रेस पश्चिम चंपारण की सात सीटों- वाल्मीकिनगर, रामनगर, नरकटियागंज, बगहा, नौतन, चनपटिया, बेतिया में चुनाव लड़ी थी लेकिन किसी भी सीट पर जीत नहीं पाई. इस बार कांग्रेस को सात के बजाय छह सीटें मिली हैं, जबकि रामनगर सीट राजद ने अपने पास रखी है.

बिहार चुनाव: दावे बहुत बड़े मुस्लिम उत्थान के, लेकिन पूरे राज्य में प्रमुख दलों से सिर्फ़ दो महिला उम्मीदवार

बिहार में मुसलमान की आबादी करीब 18 फ़ीसदी हैं, लेकिन राजनीति में उनकी हिस्सेदारी बेहद सीमित है, ख़ासकर मुस्लिम महिलाओं की. विधानसभा चुनाव में प्रमुख पार्टियों ने मिलकर केवल दो मुस्लिम महिलाओं को टिकट दिया है- जदयू की शगुफ़्ता अज़ीम और राजद की इशरत परवीन.

ललन सिंह द्वारा नीतीश कुमार के बेटे को फ्लैट गिफ्ट करने पर विपक्ष का हमला: ‘फ्लैट फॉर मंत्री पद’ कहकर सवाल उठाए

द वायर हिंदी की रिपोर्ट में यह खुलासा होने के बाद कि जदयू नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पटना में आलीशान फ्लैट गिफ्ट में दिया है, विपक्ष ने राज्य सरकार पर तीखे हमले किए हैं. विपक्षी दलों ने नीतीश कुमार पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है.

1 2 3 21