जम्मू में बादल फटने से 10 लोगों की मौत, कश्मीर का एकमात्र बारहमासी हाईवे पांचवें दिन भी बंद

जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में 30 अगस्त की रात से जारी बारिश के चलते सात लोगों के एक परिवार सहित 10 नागरिकों की जान चली गई, जबकि कम से कम पांच अन्य लापता हैं. श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग, जो कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला एकमात्र बारहमासी मार्ग है, शनिवार को लगातार पांचवें दिन भी बंद रहा.