शिक्षा के भगवाकरण को लेकर इतनी हड़बड़ी क्यों है?

शिक्षा का भगवाकरण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ परिवार की सबसे महत्वाकांक्षी और पुरानी परियोजनाओं में से एक है. वह जानता है कि इस बहुधर्मी, बहुभाषी देश को हिंदू राष्ट्र के सांचे में ढालने का लक्ष्य तब तक पूरा नहीं हो सकता, जब तक देशवासियों, खासकर युवाओं, के दिलो-दिमाग और सोच-सरोकारों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित न कर ले.